Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला/ Pramod Singh जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में शनिवार को टच रग्बी को लेकर एक अहम पहल की गई. टच रग्बी एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2026 में इस खेल के विस्तार और नई प्रतिभाओं को जोड़ने की रूपरेखा तैयार की गई. कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि टच रग्बी एक उभरता हुआ खेल है, जिसे स्कूल और कॉलेज स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. इसी क्रम में सरायकेला के एनार गवर्नमेंट स्कूल में खिलाड़ियों के चयन और प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा. …

Read More

नई दिल्ली: सहारा समूह की सहकारी समितियों में फंसे निवेशकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. केंद्र सरकार के Ministry of Cooperation ने CRCS-Sahara Refund Portal को फिर से ‘री-सबमिशन’ के लिए सक्रिय कर दिया है. अब वे निवेशक, जिनके आवेदन पहले दस्तावेजी कमी या तकनीकी कारणों से खारिज हो गए थे, दोबारा आवेदन कर सकेंगे. नई गाइडलाइंस के अनुसार अब 10 लाख रुपये तक के दावों के लिए पुनः आवेदन की सुविधा दी गई है. जिन आवेदनों में पहले ‘डिफिशिएंसी’ बताई गई थी, उन्हें सुधारकर पोर्टल पर दोबारा अपलोड किया जा सकता है. सरकार ने आश्वासन दिया…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal चितरंजन शहर में शनिवार दोपहर एक 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. परिजन उसे अचेत अवस्था में इलाज के लिए केजी. अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद नगर (1), सालानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को करीब 12:45 बजे अस्पताल लाया गया था. डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू करते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे. चिकित्सकों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले में ईद- उल- फितर के अवसर पर उत्साह, उल्लास और भाईचारे का अद्भुत नजारा देखने को मिला. शनिवार सुबह हल्की बारिश के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई और हजारों की संख्या में अकीदतमंद नमाज अदा करने ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे. बारिश के कारण कुछ स्थानों पर नमाज के समय में बदलाव करते हुए सुबह 9 बजे नमाज अदा की गई, जबकि कई जगहों पर निर्धारित समय पर ही नमाज संपन्न हुई. नमाज के दौरान हजारों हाथ एक साथ दुआ के लिए उठे और अमन, शांति तथा भाईचारे की कामना की…

Read More

चांडिल: अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र में ईद के दिन एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना ताज नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के पास की है, जहां विवाद के बाद रमजान नामक युवक को निशाना बनाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर रमजान और एक अन्य युवक के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई. इसी दौरान आरोपी ने रमजान पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह क्षेत्र के मखदुमपुर मुस्लिम बस्ती में ईद-उल-फितर जैसे बड़े पर्व पर भी पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. बीते दो दिनों से सरकारी जलापूर्ति पूरी तरह ठप रहने से इलाके में जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार 20 मार्च की चांद रात को भी पानी की सप्लाई नहीं की गई, जिससे ईद की तैयारियों पर सीधा असर पड़ा. त्योहार के दिन साफ- सफाई और अन्य जरूरी कार्यों के लिए पानी की सबसे अधिक जरूरत होती है, लेकिन लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जानकारी के…

Read More

कांड्रा/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक छलांग लगा दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के कूदते ही आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी. गनीमत रही कि नीचे कोयला डस्ट जमा होने के कारण उसकी जान बच गई, हालांकि उसे अंदरूनी चोटें आई हैं. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तुरंत उठाया और ऑटो के जरिए कांड्रा थाना पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने महिला की पहचान…

Read More

सरायकेला: जिले में अवैध पार्किंग और सड़क सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में चांडिल स्थित पाटा टोल गेट पर विशेष जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान सड़क किनारे अव्यवस्थित और खतरनाक तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इस दौरान मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 18 वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों और संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय और राज्य मार्गों सहित किसी भी सार्वजनिक सड़क के किनारे अवैध रूप से वाहन खड़ा नहीं करें.…

Read More

जमशेदपुर: शिक्षा के साथ रोजगार के क्षेत्र में पहचान बना रही नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 8 प्रबंधन छात्रों का चयन देश की प्रमुख लॉजिस्टिक्स कंपनी दिल्लीवेरी में हुआ है. इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय और छात्रों में खुशी का माहौल है. यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित रिक्रूटमेंट ड्राइव में बीबीए और एमबीए के छात्रों ने हिस्सा लिया.  चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए कुल 8 छात्रों को ‘ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव’ पद के लिए चुना गया. चयनित छात्रों को 1.80 लाख रुपये प्रतिवर्ष के पैकेज पर नियुक्ति मिली है. खास बात यह है कि सभी…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया. जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए. इसके अलावा आदित्यपुर क्षेत्र के टावर- 32 फ्लैट में गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा गैस पाइपलाइन कनेक्शन उपलब्ध होने के बावजूद आपूर्ति शुरू नहीं होने की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई. वहीं चांडिल प्रखंड के चावलिबासा पंचायत…

Read More