चांडिल: अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र में ईद के दिन एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना ताज नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के पास की है, जहां विवाद के बाद रमजान नामक युवक को निशाना बनाया गया.

विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर रमजान और एक अन्य युवक के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई. इसी दौरान आरोपी ने रमजान पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि रमजान पेरिस पुट्ठी का काम करता है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
