What's Hot
- Saraikela Bank Of India Theft Attempt सरायकेला: पुलिस के सायरन से टूटा चोरों का हौसला, बैंक ऑफ इंडिया का ताला तोड़ा लेकिन अंदर नहीं घुस सके
- Saraikela Adityapur Crime सरायकेला: आदित्यपुर में फिर सक्रिय हुआ सागर गिरोह ! दीपू मिश्रा ने साथियों संग अनिकेत पर किया जानलेवा हमला, हाथ टूटा, पिस्तौल दिखाकर धमकाने का भी लगा आरोप
- Saraikela Adityapur Crime सरायकेला: आदित्यपुर में फिर सक्रिय हुआ सागर गिरोह ! दीपू मिश्रा ने साथियों संग अनिकेत पर किया जानलेवा हमला, हाथ टूटा, पिस्तौल दिखाकर धमकाने का भी लगा आरोप
- Dhanbad Woman Assault Case धनबाद: पेड़ से महिला को बांधकर मारपीट का वीडियो वायरल, एक महिला को गिरफ्तार
- Jamtara Scissor Attack जामताड़ा: कैंची से युवक पर हमला, चौकीदार के बेटे पर आरोप, ग्रामीणों ने अस्पताल में घेरा
- Kuchai Gandhi Jayanti 2026 कुचाई: रूगुडीह पंचायत भवन में गांधी और शास्त्री जयंती पर विशेष ग्रामसभा, स्वच्छता व ग्राम विकास पर चर्चा
- Deoghar Brown Sugar Action 2026 देवघर: ब्राउन शुगर के साथ पांच गिरफ्तार, 21.01 ग्राम मादक पदार्थ और 5,400 रुपये नकद बरामद
- Lohardaga Missing Woman 2026 लोहरदगा: 7 साल पहले मृत घोषित महिला अचानक लौटी घर, परिजनों और गांव वालों के उड़ गए होश
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला/ Pramod Singh आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 से पार्षद निर्वाचित होने के बाद नीतू शर्मा ने शुक्रवार को उपायुक्त नितीश कुमार सिंह से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए बधाई दी. मुलाकात के दौरान पार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि उपायुक्त ने अपने छोटे कार्यकाल में जिले के तीनों निकायों के महत्वपूर्ण चुनाव को सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया है, जो सराहनीय है. उन्होंने आदित्यपुर शहरी जलापूर्ति योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना से क्षेत्र की जनता…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा रोड नंबर-1 में आपसी विवाद के दौरान एक ही परिवार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि सभी लोग ईद की तैयारियों में जुटे थे. शुक्रवार को आखिरी जुम्मे की नमाज के बाद बातचीत के दौरान अचानक विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे और पूरा इलाका रणभूमि में तब्दील हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार करीब…
सरायकेला/ Pramod Singh अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार संवैया ने शुक्रवार को राजनगर थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली का जायजा लिया. इस दौरान थाना के अभिलेखों, लंबित मामलों की स्थिति और परिसर के रखरखाव की गहन समीक्षा की गई. निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने केस डायरी और लंबित मामलों के अनुसंधान पर विशेष ध्यान देते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि जांच कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने वारंटियों और फरार आरोपियों पर कड़ी नजर रखने…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के नारायणपुर रोड पर साक्षी होटल सहाना के पास शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक और टोटो की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर की ओर से तेज गति से आ रही ट्रक ने सामने से आ रहे टोटो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो चालक सहाना निवासी कृष्णा के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं. घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सहायक अवर निरीक्षक रवि शंकर माल्टो और क्यूआरटी टीम…
सरायकेला/ Pramod Singh आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 की नवनिर्वाचित पार्षद नीतू शर्मा ने शुक्रवार को सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी और उपाध्यक्ष अविनाश कवि से मुलाकात कर उन्हें शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता देकर बधाई दी. साथ ही उन्होंने जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि नीतू शर्मा का स्नेह और आशीर्वाद पाकर वे अभिभूत हैं. उन्होंने कहा कि पार्षद का उनके चेंबर में आकर शुभकामनाएं देना उनके लिए एक भावुक क्षण रहा. उन्होंने नीतू शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि वार्ड…
सरायकेला: आगामी रामनवमी को लेकर अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में राजनगर थाना क्षेत्र के हनमत बेड़ा गांव के जंगलों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान 03 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया. मौके से लगभग 1400 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर नष्ट किया गया, जबकि 110 लीटर महुआ चुलाई शराब जब्त की गई. कार्रवाई के दौरान संबंधित आरोपी मौके से फरार हो गए. बरामदगी के आधार पर फरार अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज…
जामताड़ा/ Manish Baranwal सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, जेबीसी प्लस टू विद्यालय में जिला स्तरीय पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त रवि आनंद, परियोजना निदेशक जुगनू मिंज और जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेम्ब्रम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के स्वागत गान और नृत्य से हुई. इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक और लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. पुस्तक मेला कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जहां शैक्षणिक, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक पुस्तकों का…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले में बालू माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें प्रशासन का भी डर नहीं रह गया है. ताजा मामला शहर के सुभाष चौक का है, जहां खनन विभाग की टीम के सामने ही माफियाओं ने जब्त ट्रैक्टरों को छुड़ाकर फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के नेतृत्व में सुभाष चौक पर जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान टीम ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ लिया था. अधिकारी कागजातों की जांच कर ही रहे थे कि अचानक माफियाओं का एक समूह मौके…
सरायकेला: सड़क सुरक्षा एवं राजस्व संग्रहण को लेकर परिवहन विभाग द्वारा शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया. डीटीओ गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में सरायकेला थाना क्षेत्र के तीतीरबिल्ला पुल के समीप वाहन जांच अभियान संचालित किया गया. अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल ₹76,250 की वसूली की गई. साथ ही वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग से बचने, अतिरिक्त लाइट्स का उपयोग नहीं करने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया. जांच के क्रम में भारी मालवाहक वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गई. ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग एवं बिना वैध…
चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत देवांवीर पंचायत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए खुद को बाल श्रम मुक्त क्षेत्र के रूप में स्थापित किया है. पंचायत को आधिकारिक तौर पर ‘बाल श्रम मुक्त’ घोषित किया गया, जिसके उपलक्ष्य में पंचायत भवन में भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन एस्पायर संस्था द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली. समारोह का उद्घाटन स्थानीय मुखिया ज्योति सोय ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान संस्था द्वारा पंचायत को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए किए गए…