कांड्रा/ Bipin Varshney थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक छलांग लगा दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के कूदते ही आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी. गनीमत रही कि नीचे कोयला डस्ट जमा होने के कारण उसकी जान बच गई, हालांकि उसे अंदरूनी चोटें आई हैं.

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तुरंत उठाया और ऑटो के जरिए कांड्रा थाना पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

पुलिस ने महिला की पहचान जानने का प्रयास किया, लेकिन उसने अपने बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

