Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

हजारीबाग: जिले के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत लेवडा- जमुआ क्षेत्र में मंगलवार को मंगला जुलूस के दौरान पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया. घटना में पुलिस अधिकारियों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार तुईयो गांव से रामभक्तों का मंगला जुलूस निकला था, जो कपका और बुचई होते हुए लेवडा गांव की ओर बढ़ रहा था. इसी दौरान बरकट्ठा पुलिस ने जुलूस को आगे बढ़ने से रोकते हुए बताया कि उस मार्ग के लिए अनुमति नहीं है और जुलूस को वापस लौटने को…

Read More

सरायकेला: जिला अंतर्गत पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए नगर भवन सभागार में जिला स्तरीय सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, बैलून फोड़ और इन- आउट गतिविधियों का आयोजन किया गया. वहीं कक्षा 6 से 8 और 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए लूडो, कैरम और शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना कमरोड़ा गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने अपनी मां को पहले लाठी-डंडे से पीटा और फिर लोहे के दाऊली से हमला कर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद उसने शव को आंगन में ही लकड़ी डालकर जला दिया और मौके से फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खूंटी जिले के…

Read More

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र में एक ओर जहां संजय इलेक्ट्रॉनिक्स गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है, वहीं दूसरी ओर मंगलवार को दिनदहाड़े छिनतई की घटना ने कानून- व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मिली जानकारी के अनुसार दिंदली बाजार में रेखा पांडे नामक महिला से कुछ युवकों ने पर्स छीनकर भागने की कोशिश की. घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि, आरोप है कि आदित्यपुर थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को थाने से ही छोड़…

Read More

सरायकेला: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को देखते हुए अवैध शराब निर्माण और तस्करी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में संयुक्त टीम ने सीमा से सटे इलाकों में सघन छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है. उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देश एवं उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर यह अभियान चलाया गया. बलरामपुर उत्पाद टीम के सहयोग से गठित संयुक्त टीम ने नीमडीह थाना क्षेत्र के लाकड़ी, चतरमा और डोडोडीह के जंगलों में छापेमारी…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal आगामी 4 और 5 अप्रैल को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान को लेकर नारायणपुर मंडल में तैयारियां तेज हो गई हैं. इसको लेकर मंडल अध्यक्ष बलदेव हांसदा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.  इस दौरान भाजपा नेत्री सह मंडल प्रभारी सुजाता सिंह भैया ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में लगभग 100 से 150 कार्यकर्ता भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि मंडल के सभी बूथों से 2- 2 कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh सीनी ओपी क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे स्थित तालाब से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा- गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की स्थिति काफी खराब बताई जा रही है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह करीब चार से पांच दिन पुराना हो सकता है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. इस संबंध में ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव पूरी तरह सड़- गल चुका है, जिसके कारण उसकी पहचान फिलहाल संभव नहीं हो पाई है.…

Read More

सरायकेला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक भवन परिसर स्थित ईवीएम- वीवीपैट वेयरहाउस का त्रिमासिक निरीक्षण किया. इस दौरान पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. निरीक्षण के क्रम में वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन यंत्र सहित सभी आवश्यक उपकरणों और संसाधनों की कार्यस्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया.  उपायुक्त ने वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा बलों को सतर्कता और संयम के साथ निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए. साथ ही संबंधित अधिकारियों को…

Read More

जमशेदपुर: शहर के सोनारी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां सी रोड स्थित एक घर में नए फ्रिज के फटने से भीषण आग लग गई. धमाका इतना जोरदार था कि देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है कि यह घटना जो-जो दुकान के पीछे स्थित एक मकान में हुई. आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. हालात इतने गंभीर हो गए कि लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए छत पर चढ़कर…

Read More

सरायकेला: केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की ओर से आगामी 28 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया. समिति के अध्यक्ष देवांग चंद्र मुखी एवं संरक्षक अधिवक्ता ओम प्रकाश ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत तथा अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों को निमंत्रण सौंपा. गौरतलब है कि यह आयोजन आदित्यपुर फुटबॉल ग्राउंड में होगा, जहां हर वर्ष की तरह इस बार भी विभिन्न अखाड़ों का मिलन और खेल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है,…

Read More