- Jamshedpur Sitaramdera Firing जमशेदपुर: सीतारामडेरा के ओल्ड बाराद्वारी में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी दो गोलियां
- Jhimri Railway Station Issue चांडिल: झिमड़ी स्टेशन की बदहाल सुविधाओं को लेकर ADRM को सौंपा ज्ञापन, लोकल ट्रेन चलाने समेत आठ सूत्री मांग
- Puja Special Train 2026 जामताड़ा- चित्तरंजन के यात्रियों को बड़ी राहत, सात फेरे लगाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन
- Asansol Railway Division Traffic Block जामताड़ा: मधुपुर- जसीडीह रेलखंड पर 36 दिनों तक ट्रैफिक ब्लॉक, कई ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित
- Ranchi ACB Trap रांची: सिल्ली में ACB का बड़ा एक्शन, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार
- Jamshedpur Police Board Controversy जमशेदपुर: SSP आवास के अंदर डीजीपी कर रही थी हाईलेवल मीटिंग, बाहर ‘POLICE’ बोर्ड लगी थार लेकर पहुंचा टाटा स्टील UISL कर्मी, जवान भी रह गए हैरान
- Bihar Flood Relief बिहार: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए स्वास्थ्य मंत्री निशांत, एक माह का वेतन दिया मुख्यमंत्री राहत कोष में
- Gamharia Tayo Colony Assault Case गम्हरिया: टायो कॉलोनी में आदिवासी युवक से मारपीट का मामला, पांच नामजद समेत 10 के खिलाफ शिकायत
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
आदित्यपुर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे ने सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी कालीपद सोरेन को संगठन में महत्वपूर्ण पद देने की मांग उठाई है. उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि कोल्हान क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए कालीपद सोरेन जैसे अनुभवी और जमीनी नेता की भूमिका अहम हो सकती है. चौबे ने कहा कि कालीपद सोरेन ने सिंहभूम क्षेत्र में एकता स्थापित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है और झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है.…
जमशेदपुर: अभ्युदय 2026 के तहत जमशेदपुर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय कार्यक्रम भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच (मंडल-3) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यभर की 70 से अधिक शाखाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय सभा, लघु अधिवेशन और सत्र 2025- 26 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर सुरेश जैन, विकास खंडेलिया और हर्ष सुल्तानिया की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाया. इसी क्रम में विभिन्न नगर निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया. इस दौरान सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज…
जामताड़ा/ Manish Baranwal JSCA सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप एचपी बोधनवाला टूर्नामेंट में जामताड़ा की टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. ओवल ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में जामताड़ा ने रांची को 42 रन से हराकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया. मैच में जामताड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 388 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में रांची की टीम 45 ओवर में 346 रन पर ऑल आउट हो गई. जामताड़ा की बल्लेबाजी में राम…
जामताड़ा/ Manish Baranwal रविवार को हनुमान सेवा मंडल महिला की ओर से भव्य हनुमान निशान यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली. पूरा शहर जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा. हनुमान सेवा मंडल महिला द्वारा आयोजित इस यात्रा की शुरुआत हनुमान मंदिर परिसर से विधिवत पूजा- अर्चना के साथ हुई. ढोल- नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच यात्रा सुभाष चौक, टावर चौक, स्टेशन रोड और इंदिरा चौक सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी. मार्ग में जगह- जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया. महिलाएं हाथों में निशान…
चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत बालजोडी पंचायत में पान- तांती समाज कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंचायत स्तर पर नई कार्य समिति का गठन किया गया. बैठक पान- तांती समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें बलजोरी, बिक्रमपुर, झाड़गांव, नवागांव, टुनिया और चांदीपोस गांवों के प्रतिनिधियों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता कोसला दास ने की. सर्वसम्मति से गठित नई कमेटी में सुनील दास को अध्यक्ष, सुभाष दास को उपाध्यक्ष, सुदाम दास को सचिव और दोतो दास को कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं समिता दास को महिला…
सरायकेला: आदित्यपुर स्थित प्रधान कार्यालय में रविवार को कानु हलवाई समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अतुल गुप्ता ने की. बैठक में पूर्व अध्यक्ष शिवनारायण प्रसाद द्वारा तीन माह पूर्व दिए गए त्यागपत्र को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया. इसके बाद नए अध्यक्ष के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. गहन विचार- विमर्श के बाद सर्वसम्मति से संतोष कुमार गुप्ता को कानु हलवाई समाज का नया अध्यक्ष चुना गया. इस मौके पर वरिष्ठ सदस्य भारत लाल गुप्ता ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया. वहीं कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण साव और सचिव सत्येंद्र प्रसाद ने फूलों…
जमशेदपुर: बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना लेक में रविवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने दोपहर के समय पानी में शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला. घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में अफरा- तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के पॉश इलाके न्यू टाउन में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक शिक्षिका के सूने घर को निशाना बनाया. मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय शिक्षिका इंदु तिवारी के घर के पीछे की खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुसे. इसके बाद उन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर लिए. पीड़िता के अनुसार, चोरी गए जेवरात की कीमत 80 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. न्यू टाउन जैसे सुरक्षित माने जाने वाले…
सरायकेला/ Pramod Singh जिले की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष बीजू दत्ता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के हालिया बयान पर तीखा प्रहार करते हुए इसे “निष्ठुर राजनीति और छलावे की पराकाष्ठा” करार दिया. बीजू दत्ता ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को झामुमो द्वारा अपना मानने से इनकार करना सच्चाई से भागने जैसा है. उन्होंने दावा किया कि पवन कवि के नेतृत्व और वर्षों से किए गए सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हुए हैं, जिनमें अधिकतर झामुमो के कार्यकर्ता रहे हैं. उन्होंने…
चांडिल: थाना से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां जन्मदिन मनाने निकले तीन दोस्तों में से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक बाल- बाल बच गया. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बजरंग चौक निवासी अमन कुमार और विकास रजक अपने दोस्त कैप्टन शर्मा के साथ देर रात जन्मदिन मनाने के लिए देवड़ी मंदिर जा रहे थे. तीनों एक ही बाइक पर सवार थे, जिसे कैप्टन शर्मा चला रहे थे. बताया जा रहा है कि जैसे ही वे चांडिल के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को…