Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला/ Pramod singh नगर क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर शहर पूरी तरह भक्ति और उत्साह में डूबा नजर आया. तीन प्रमुख अखाड़ों द्वारा निकाले गए भव्य जुलूस में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा नगर “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा. जुलूस के दौरान अखाड़ों के कलाकारों ने पारंपरिक हथियारों के साथ शौर्य प्रदर्शन कर लोगों को आकर्षित किया. तलवारबाजी, लाठी खेल और अन्य करतबों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया.  शहर के विभिन्न चौक- चौराहों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया, जिससे पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना रहा. इस दौरान कानून- व्यवस्था…

Read More

खूंटी: जिले के मुरहू में रामनवमी जुलूस के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. मामूली विवाद से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें पथराव के कारण कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा. जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान कुछ लोगों को पत्थर लगने की बात सामने आई, जिसके बाद तनाव की स्थिति बन गई. रातभर स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी. शनिवार सुबह हालात और बिगड़ गए, जब दो समुदाय आमने- सामने आ गए. कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ. घटना के दौरान इलाके…

Read More

रांची: भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन करते हुए नई पदाधिकारियों की सूची जारी की है. इस सूची में सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जिससे खासकर कोल्हान क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. पार्टी द्वारा जारी सूची में विभिन्न जिलों से नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इसमें रामगढ़ के राकेश प्रसाद, खूंटी के नीलकंठ सिंह मुंडा, जमशेदपुर महानगर की आभा महतो, गढ़वा के बालमुकुंद सहाय और भानु प्रताप शाही, रांची पूर्वी के डॉ. प्रदीप वर्मा, दुमका के सुनील सोरेन, गुमला के…

Read More

आदित्यपुर: रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान जहां एक ओर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा, वहीं दूसरी ओर महिला शक्ति की प्रेरक भूमिका भी सामने आई. तेजस्वीनी महिला संगठन की ओर से श्रद्धालुओं और रामभक्तों के लिए सेवा शिविर लगाकर चना- गुड़ और शीतल पेय का वितरण किया गया. जुलूस में शामिल सैकड़ों लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया. संस्था की अध्यक्ष एवं वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है और इसमें केवल महिला सदस्यों की सामूहिक भागीदारी होती है, जो इसे खास बनाती है. उन्होंने क्षेत्रवासियों को रामनवमी और चैत्र…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ में चैत्र नवरात्रि का समापन पारंपरिक उल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच हुआ, जहां महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदाई दी. रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने एक- दूसरे को सिंदूर लगाकर न सिर्फ विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं, बल्कि आपसी स्नेह और एकजुटता का संदेश भी दिया. धार्मिक मान्यता के अनुसार सिंदूर खेला केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि सौभाग्य, समृद्धि और पारिवारिक सुख- शांति की कामना का प्रतीक है. यही वजह रही कि पूरे आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh थाना चौक पर श्री श्री महावीर अखाड़ा द्वारा आयोजित रामनवमी जुलूस का भव्य शुभारंभ किया गया. शनिवार को आयोजित इस धार्मिक आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने पारंपरिक वीरता और संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए तलवार भांजकर जुलूस की शुरुआत की, जिसके साथ ही पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा. जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अखाड़ा सदस्य, युवा और स्थानीय नागरिक शामिल हुए. ढोल- नगाड़ों, झांकियों और भक्ति गीतों के साथ निकले इस जुलूस ने थाना चौक समेत पूरे इलाके को भक्तिमय…

Read More

आदित्यपुर: रामनवमी जुलूस के अवसर पर सामाजिक संगठनों द्वारा सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया गया. रोड नंबर 32, आदित्यपुर-2 स्थित जनकल्याण मोर्चा कार्यालय के सामने रामभक्तों के लिए चना घुघनी और शरबत वितरण का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जन कल्याण मोर्चा, जलाडो, भगवती संघ और आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में रामभक्तों ने पहुंचकर चना घुघनी और शरबत का प्रसाद ग्रहण किया. पूरे आयोजन के दौरान सेवा और भक्ति का माहौल देखने को मिला. इस मौके पर जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, भगवती संघ…

Read More

सरायकेला: गम्हरिया के ऊषा मोड़ पर रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए प्रधान कंस्ट्रक्शन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर प्रधान कंस्ट्रक्शन के प्रोपाइटर देवचरण प्रधान ने थाना प्रभारी को गमछा और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में समरसता और एकजुटता का भाव मजबूत होता है. उन्होंने कहा कि चना शर्बत वितरण राम भक्तों की सेवा और सम्मान का प्रतीक है. इस दौरान श्रद्धालुओं और…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh नगर क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित अभिभावक- शिक्षक गोष्ठी में नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है. यह कार्यक्रम नृपराज मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.  कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सुषमा तियु विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. वहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापक अंबिका प्रधान सहित शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे. अपने संबोधन में मनोज चौधरी ने अभिभावकों…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh नाबार्ड के अध्यक्ष शाजी केवी ने शनिवार को चांडिल प्रखंड स्थित गोरडीह लैम्प्स, एफपीओ का निरीक्षण कर ग्रामीण विकास की जमीनी हकीकत का आकलन किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों, लैम्प्स सदस्यों और एफपीओ प्रतिनिधियों से सीधे संवाद किया तथा संस्थाओं के संचालन, विपणन और डिजिटल प्रक्रियाओं की विस्तृत समीक्षा की. अध्यक्ष ने उत्पादों की गुणवत्ता, डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग और बाजार तक पहुंच बढ़ाने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटलीकरण और क्षमता संवर्धन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सबसे प्रभावी माध्यम है. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं…

Read More