जमशेदपुर: अभ्युदय 2026 के तहत जमशेदपुर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय कार्यक्रम भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच (मंडल-3) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यभर की 70 से अधिक शाखाओं ने भाग लिया.

कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय सभा, लघु अधिवेशन और सत्र 2025- 26 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर सुरेश जैन, विकास खंडेलिया और हर्ष सुल्तानिया की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बनाया.
इसी क्रम में विभिन्न नगर निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया. इस दौरान सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी को मेमोटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मान मिलने के बाद मनोज चौधरी ने कहा कि यह सम्मान पूरे समाज का है और वे इसे कभी धूमिल नहीं होने देंगे. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मंच और समाज के सहयोग को दिया.
प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पांडिया ने भी उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे समाज और क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.
मनोज चौधरी ने अपने प्रेरणास्रोतों में बलराम सुल्तानिया, गोविंद मेवाड़ और नंदलाल अग्रवाल का उल्लेख किया और कहा कि वे समाज सेवा के मार्ग पर निरंतर कार्य करते रहेंगे. कार्यक्रम में आनंद अग्रवाल, आकाश अग्रवाल और आशुतोष चौधरी सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे.
पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, नेतृत्व और सेवा भाव की झलक देखने को मिली, जिसने “अभ्युदय 2026” को यादगार बना दिया.

