चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत बालजोडी पंचायत में पान- तांती समाज कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंचायत स्तर पर नई कार्य समिति का गठन किया गया. बैठक पान- तांती समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें बलजोरी, बिक्रमपुर, झाड़गांव, नवागांव, टुनिया और चांदीपोस गांवों के प्रतिनिधियों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता कोसला दास ने की.

सर्वसम्मति से गठित नई कमेटी में सुनील दास को अध्यक्ष, सुभाष दास को उपाध्यक्ष, सुदाम दास को सचिव और दोतो दास को कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं समिता दास को महिला संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके अलावा प्रमिला दास, रामाबाती दास, बसंती दास, जगदीश दास और यशवंत दास को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया.
कार्यक्रम के दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इस मौके पर बबलू दास, अनिल दास, धर्मेंद्र दास और नायना दास विशेष रूप से उपस्थित रहे. अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही समाज का विकास संभव है. बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने समाज के चहुंमुखी विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.

