जमशेदपुर: बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना लेक में रविवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने दोपहर के समय पानी में शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

विज्ञापन
सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला. घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में अफरा- तफरी का माहौल बन गया.
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है, ताकि किसी गुमशुदगी के मामले से शव की पहचान की जा सके. मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
