Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

हज़ारीबाग: रामनवमी के अवसर पर जिले के गदोखर गांव में 27/28 मार्च की रात निकले जुलूस के दौरान एक दुखद घटना सामने आई. जहां  शोभायात्रा में शामिल रामकुमार साव पर कुछ आरोपियों ने पूर्व रंजिश के कारण हमला कर दिया. भुजाली से किए गए इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया और लगातार छापेमारी शुरू की. कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी करण कुमार यादव, नितेश कुमार यादव और अरुण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास…

Read More

जामताड़ा/ Manish Baranwal JSCA सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप एचपी बोधनवाला टूर्नामेंट में जामताड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. रांची स्थित टोरियन वर्ल्ड स्कूल ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में देवघर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. देवघर की टीम 42.4 ओवर में 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और जामताड़ा के सामने 141 रन का लक्ष्य रखा. देवघर की ओर से सिद्धांत रघुवंशी ने 28 रन, गौरव शर्मा ने 31 रन और उत्कर्ष आनंद ने 24 रन का योगदान दिया. उधर जामताड़ा की ओर से गेंदबाजी में…

Read More

राजनगर/ Rasbihari Mandal थाना क्षेत्र अंतर्गत बाना पंचायत के बड़ाकांकी गांव में मंगलवार को पारंपरिक मंगला पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ. पूजा की शुरुआत गांव के बड़े तालाब से विधिवत घट (कलश) लाकर की गई. श्रद्धालु पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ जुलूस की शक्ल में घट को पूजा स्थल तक लेकर पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया. बताया जाता है कि यह मंगला पूजा वर्षों पुरानी परंपरा है, जिसे हर साल बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाता है. इस अवसर पर आसपास के गांवों के साथ- साथ दूर- दराज से भी…

Read More

सरायकेला/ Pramod Singh प्रखंड अंतर्गत सीनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट सीनी में 5 अप्रैल रविवार को महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर सीनी रक्तदान समूह के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है, जिसमें ब्लड बैंक एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति झारखंड का सहयोग रहेगा. आयोजक सहानंद महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है” और इसका कोई विकल्प नहीं है. आपका दिया गया रक्त आपात स्थिति…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik कपाली क्षेत्र से लापता 85 वर्षीय बुजुर्ग शब्बीर अंसारी आखिरकार सकुशल मिल गए हैं. वे उत्तर प्रदेश में अपने खलेरा बेटे के घर सुरक्षित पाए गए हैं. इस खबर से परिजनों समेत पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है. जानकारी के अनुसार, शब्बीर अंसारी 20 मार्च 2026 की सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था, जिससे परिवार की चिंता बढ़ती जा रही थी. परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर लगातार तलाश…

Read More

जमशेदपुर: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ हुई सनसनीखेज घटना ने हड़कंप मचा दिया है. निर्माण कार्य में अनियमितता की जांच करने पहुंचे दैनिक हिंदुस्तान के पत्रकार मणिशंकर के साथ ठेकेदार द्वारा बदसलूकी, मारपीट और बंधक बनाने का मामला सामने आया है. घटना रंकिनी मंदिर के पास निर्माणाधीन भवन की है, जहां पत्रकार मणिशंकर कथित अनियमितताओं की तस्वीरें ले रहे थे. इसी दौरान ठेकेदार भड़क गया और उनके साथ गाली- गलौज करते हुए धक्का- मुक्की की. आरोप है कि उसने पत्रकार का मोबाइल छीन लिया और करीब 45 मिनट तक बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी.…

Read More

चांडिल/ Afroz Mallik अनुमंडल के कपाली नगर परिषद क्षेत्र में कई घंटों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त- व्यस्त हो गया है. लगातार बिजली नहीं रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली गुल रहने का सबसे ज्यादा असर पेयजल व्यवस्था पर पड़ा है. घरों में लगे मोटर पंप बंद होने से पानी की भारी किल्लत हो गई है. लोग बाल्टी और बर्तन लेकर पानी की तलाश में इधर- उधर भटकते नजर आ रहे हैं. वहीं मोबाइल चार्ज नहीं होने से लोगों का संपर्क भी प्रभावित हो रहा…

Read More

चाईबासा/ Jayant Pramanik वन प्रमंडल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा घटना तांतनगर प्रखंड के बरकुंडिया गांव की है, जहां सोमवार रात हाथी के हमले में 60 वर्षीय चांदू कुई की मौत हो गई. इस हमले में उनके भाई 65 वर्षीय लखन कुदादा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों को तत्काल 15 हजार रुपए तथा घायल को 10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की. वन विभाग के अनुसार,…

Read More

जमशेदपुर: शहर में एक शातिर युवक ने आभूषण दुकान को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया. मामला उलीडीह थाना क्षेत्र का है, जहां इस घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है. उलीडीह ओपी अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित हरि मंदिर के पास विश्वनाथ ज्वेलर्स में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा. दुकान में मौजूद अभिजीत, जो दुकानदार विश्वनाथ दत्ता का बेटा है, उसे गहने दिखाने लगा. इसी दौरान युवक ने चालाकी से एक आभूषण पसंद किया और एक हजार रुपए एडवांस देकर शाम में लेने की बात…

Read More

आदित्यपुर: निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली और सरकारी नियंत्रण को लेकर बहस तेज हो गई है. इस बीच आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने बड़ा बयान देते हुए व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों पर सरकारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है. सरकार और प्रशासन अपने स्तर पर शिक्षा से जुड़े नियमों को लागू करने का प्रयास करते रहे हैं, लेकिन निजी स्कूलों की एकजुटता के कारण यह पूरी तरह प्रभावी नहीं हो पा रहा है. पुरेन्द्र नारायण सिंह ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार वास्तव…

Read More