चांडिल/ Afroz Mallik कपाली क्षेत्र से लापता 85 वर्षीय बुजुर्ग शब्बीर अंसारी आखिरकार सकुशल मिल गए हैं. वे उत्तर प्रदेश में अपने खलेरा बेटे के घर सुरक्षित पाए गए हैं. इस खबर से परिजनों समेत पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है.

जानकारी के अनुसार, शब्बीर अंसारी 20 मार्च 2026 की सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था, जिससे परिवार की चिंता बढ़ती जा रही थी.
परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की. मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई थी. परिजनों के अनुसार बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई थी.
परिवार ने आम लोगों से अपील करते हुए जानकारी साझा करने की गुहार लगाई थी. इसी बीच India News Viral Bihar Jharkhand में खबर प्रसारित होने के बाद मामला तेजी से लोगों तक पहुंचा.
खबर का असर यह हुआ कि विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की नजर इस पर गई और अंततः बुजुर्ग का पता चल सका. बाद में पुष्टि हुई कि वे उत्तर प्रदेश में अपने परिचित के घर सुरक्षित हैं.
लंबे समय से चली आ रही चिंता के बाद बुजुर्ग के सकुशल मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है. परिजनों ने मीडिया और आम जनता का आभार जताते हुए कहा कि उनकी सजगता और सहयोग से ही यह संभव हो पाया. पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और लोग इसे जागरूकता और सहयोग की बड़ी मिसाल मान रहे हैं.

