- Jamtara Illegal Coal Mining जामताड़ा: अवैध खनन पर डीसी सख्त, कहा- घटना हुई तो ECL-CISF के अधिकारी होंगे जिम्मेदार
- Chandil NH 33 Vehicle Checking चांडिल: NH-33 पर जहां-तहां खड़े वाहनों से प्रशासन ने वसूला 41,800 रुपये जुर्माना
- NSU E-Waste Awareness Campaign जमशेदपुर: कबाड़ नहीं, पर्यावरण के लिए चुनौती है ई-वेस्ट; नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने संभाली जिम्मेदारी
- Jamtara Durga Puja जामताड़ा: दुर्गापूजा बैठक की तारीख में टंकण त्रुटि, एसडीओ ने जारी किया संशोधन पत्र
- Jamtara Health Minister जामताड़ा: ध्रुव सरकार के परिवार से मिले मंत्री इरफान, पत्नी को नौकरी और बेटी को सरकारी लाभ का भरोसा
- Seraikela Nagar Panchayat सरायकेला: सम्मान समारोह में माला और सुरक्षा किट, तीन महीने से वेतन का इंतजार कर रहे सफाई कर्मी
- Jamtara Girls Volleyball Team जामताड़ा: बेटियां असम में दिखाएंगी दम, राष्ट्रीय वॉलीबॉल लीग में झारखंड का करेंगी प्रतिनिधित्व
- Saraikela Scholarship Fund सरायकेला: दो वित्तीय वर्षों में 56 करोड़ की जरूरत, महज चार करोड़ का आवंटन. बीएड, आईटीआई और जीएनएम के 3,300 विद्यार्थी छात्रवृत्ति के इंतजार में
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला/ Pramod Singh जिले में मार्च से जारी आंधी- बारिश का दौर अब थमने लगा है. मौसम के साफ होते ही गर्मी ने तेजी से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. झारखंड में आने वाले दिनों में तापमान में तेज उछाल की संभावना जताई जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में हीट वेव यानी उष्ण लहर की स्थिति बनने की आशंका है. गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप के…
बोकारो/Shubham Mishra जिले में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. चास थाना क्षेत्र के मालती लक्सजरिया सिटी के एन-ब्लॉक स्थित एक फ्लैट में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि फ्लैट नंबर 101 में साइबर ठगी का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा है. सूचना के आधार पर चास थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इस टीम में साइबर थाना की इकाई भी शामिल थी. छापेमारी के दौरान फ्लैट के…
सरायकेला: जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी को लेकर छोटे दुकानदारों, होटल एवं ढाबा संचालकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. इस गंभीर मुद्दे को उठाते हुए नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उपायुक्त को पत्र लिखकर तत्काल समाधान की मांग की है. अध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा है कि गैस की किल्लत के कारण छोटे व्यापारियों के सामने व्यवसाय चलाना मुश्किल हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े उद्योगों, जैसे श्री सीमेंट, को प्राथमिकता देकर गैस की आपूर्ति की जा रही है, जबकि छोटे दुकानदारों की जरूरतों को नजरअंदाज किया जा…
चांडिल/ Vikash Thakur अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत ओरया पंचायत में लाह उत्पादन को प्रोत्साहित करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण- सह-टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम उपायुक्त के निर्देशानुसार सिडकोफेड (SIDKOFED) के माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें कुल 170 चयनित लाह किसानों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को लाह की उन्नत खेती, वैज्ञानिक तकनीकों, रोग नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और विपणन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से आधुनिक पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि किसान बेहतर…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड-17 के नगीनापुरी निवासी एक गरीब परिवार का मासूम बच्चा दीपराज ठाकुर इन दिनों ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. वर्तमान में उसका इलाज मुंबई स्थित टाटा कैंसर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और इलाज का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है. परिजनों के अनुसार दीपराज के इलाज में अब तक लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण आगे का इलाज कराना मुश्किल हो रहा है. परिवार ने बताया कि घर की…
आदित्यपुर: नगर निगम गठन के करीब आठ साल बाद भी स्थायी कार्यालय का सपना अधूरा है. एक कार्यकाल पूरा होने के बाद अब दूसरे कार्यकाल की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन नगर निगम कार्यालय का मुद्दा एक बार फिर सियासी बहस का केंद्र बन गया है. दूसरे कार्यकाल की पहली बोर्ड बैठक में वार्ड संख्या 30 के पार्षद सुधीर चौधरी ने जागृति मैदान में नगर निगम कार्यालय निर्माण का प्रस्ताव फिर से उठाया. उनके इस प्रस्ताव के बाद इलाके की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. गौरतलब है कि इससे पहले भी जागृति मैदान में निगम कार्यालय…
जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलडीह ग्वाला बस्ती स्थित गायत्री नगर में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस वारदात में चोरों ने करीब 15 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. जानकारी के अनुसार, चोरों ने अवधेश सिंह के घर में धावा बोलते हुए सभी कमरों के ताले काट दिए और अलमारी में रखे कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि अवधेश सिंह का परिवार पिछले 50 वर्षों से इस घर में रह रहा था, लेकिन हाल…
जमशेदपुर/ Varun Kumar पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत बामनी गांव के समीप हुए सड़क हादसे में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बलरामपुर थाना क्षेत्र निवासी सुमित सिंह सरदार और पूर्वी सिंहभूम के पटमदा निवासी सुखदेव सरदार के रूप में हुई है. दोनों युवक मंगलवार को एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. …
चांडिल: बंगला नववर्ष ‘पोहिला बोईशाख’ के पावन अवसर पर बुधवार को चांडिल प्रखंड क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला. इस दौरान स्थानीय विधायक सविता महतो विभिन्न गांवों में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुईं. विधायक सविता महतो पाथराकुन, काटीया के डकाडीह एवं शहरबेड़ा टूईलुंग गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने हरि मंडप में माथा टेककर क्षेत्र की सुख- समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ संकीर्तन में भाग लिया और भक्ति भाव से वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से विधायक…
सरायकेला: बुधवार को कांग्रेस की बैठक के दौरान उस वक्त बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, जब आदित्यपुर नगर निगम वार्ड-17 की नवनिर्वाचित पार्षद एवं पूर्व कांग्रेस नेत्री नीतू शर्मा ने पार्टी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए भरी बैठक में ही सम्मान लौटा दिया. सर्किट हाउस में आयोजित इस बैठक में निकाय चुनाव में मिली हार और आगामी एसआईआर की समीक्षा की जा रही थी. इसी दौरान उपस्थित नेताओं द्वारा नीतू शर्मा को चुनाव में जीत के लिए सम्मानित किया गया, लेकिन उन्होंने यह सम्मान स्वीकार करने से इनकार कर दिया. उन्होंने बैठक में दिए गए गुलदस्ता और प्रणाम…