जामताड़ा: दुर्गापूजा की तैयारी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में अंकित बैठक की तारीख को लेकर हुई टंकण त्रुटि का अब सुधार कर दिया गया है. अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा की ओर से बुधवार को पत्रांक 1355/गो. जारी कर पूर्व में निर्गत पत्र में तारीख संशोधन की जानकारी सभी थाना प्रभारियों को दी गयी है. कार्यालय से जारी संशोधन पत्र में बताया गया है कि पत्रांक 1353/गो., दिनांक 28 सितंबर 2026 में टंकण त्रुटिवश 01.10.2026 के स्थान पर 01.09.2026 अंकित हो गया था. अब इस त्रुटि का निराकरण करते हुए 01.09.2026 के स्थान पर 01.10.2026 किया गया है.


एसडीओ कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में जारी पत्र को उक्त हद तक संशोधित समझा जाए. पत्र के अन्य सभी बिंदु और निर्देश पूर्ववत रहेंगे. संशोधन पत्र सभी थाना प्रभारियों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

