आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड-17 के नगीनापुरी निवासी एक गरीब परिवार का मासूम बच्चा दीपराज ठाकुर इन दिनों ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. वर्तमान में उसका इलाज मुंबई स्थित टाटा कैंसर अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और इलाज का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है.

परिजनों के अनुसार दीपराज के इलाज में अब तक लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण आगे का इलाज कराना मुश्किल हो रहा है. परिवार ने बताया कि घर की आर्थिक हालत ऐसी नहीं है कि वे लंबे समय तक इस महंगे इलाज का बोझ उठा सकें.
दीपराज का इलाज मुंबई के अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है, जहां उसे लगातार कीमोथेरेपी और अन्य जरूरी उपचार दिए जा रहे हैं. डॉक्टरों ने भी इलाज जारी रखने की सलाह दी है, लेकिन आर्थिक तंगी सबसे बड़ी बाधा बनकर सामने खड़ी है.
परिजनों ने समाज के लोगों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मदद की अपील की है, ताकि इस बच्चे की जिंदगी बचाई जा सके. उन्होंने कहा कि अगर समय पर सहयोग नहीं मिला, तो इलाज प्रभावित हो सकता है. स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों से भी अपील की गई है कि वे आगे आकर इस जरूरतमंद परिवार की मदद करें, ताकि दीपराज ठाकुर को नया जीवन मिल सके.
नीचे दिए बार कोड में स्कैन कर उन्हें आर्थिक मदद कर सकते हैं


