- Jamtara Illegal Coal Mining जामताड़ा: अवैध खनन पर डीसी सख्त, कहा- घटना हुई तो ECL-CISF के अधिकारी होंगे जिम्मेदार
- Chandil NH 33 Vehicle Checking चांडिल: NH-33 पर जहां-तहां खड़े वाहनों से प्रशासन ने वसूला 41,800 रुपये जुर्माना
- NSU E-Waste Awareness Campaign जमशेदपुर: कबाड़ नहीं, पर्यावरण के लिए चुनौती है ई-वेस्ट; नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने संभाली जिम्मेदारी
- Jamtara Durga Puja जामताड़ा: दुर्गापूजा बैठक की तारीख में टंकण त्रुटि, एसडीओ ने जारी किया संशोधन पत्र
- Jamtara Health Minister जामताड़ा: ध्रुव सरकार के परिवार से मिले मंत्री इरफान, पत्नी को नौकरी और बेटी को सरकारी लाभ का भरोसा
- Seraikela Nagar Panchayat सरायकेला: सम्मान समारोह में माला और सुरक्षा किट, तीन महीने से वेतन का इंतजार कर रहे सफाई कर्मी
- Jamtara Girls Volleyball Team जामताड़ा: बेटियां असम में दिखाएंगी दम, राष्ट्रीय वॉलीबॉल लीग में झारखंड का करेंगी प्रतिनिधित्व
- Saraikela Scholarship Fund सरायकेला: दो वित्तीय वर्षों में 56 करोड़ की जरूरत, महज चार करोड़ का आवंटन. बीएड, आईटीआई और जीएनएम के 3,300 विद्यार्थी छात्रवृत्ति के इंतजार में
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा/ Manish Baranwal नगर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता एवं पुष्पा सोरेन के नेतृत्व में महिलाओं ने सुभाष चौक से टावर चौक तक पैदल आभार यात्रा निकाली. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी खुशी जाहिर की. आभार यात्रा के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि सितंबर 2023 में संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम अब एक ऐतिहासिक कानून के रूप में लागू होने जा रहा है. उन्होंने इसे देश की महिलाओं के लिए स्वर्णिम अवसर बताते हुए…
जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत किताडीह स्थित मॉडल इंग्लिश हाई स्कूल में मेधावी छात्र- छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाना और अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल डी. लक्ष्मी ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. कक्षा दो में टी. रूपांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि माहिरा परवीन द्वितीय और अनन्या उपाध्याय तृतीय स्थान पर रहीं.…
जमशेदपुर/ Afroz Mallik गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती निवासी 39 वर्षीय जसवीर सिंह बीते 18 महीनों से लापता है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. लंबे समय बीत जाने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. लापता युवक की बहन जसविंदर कौर के अनुसार, यह घटना 24 सितंबर 2024 की है. बताया कि उस दिन जसवीर सिंह ने कपाली के डोबो ब्रिज से फोन कर पानी में कूदने की बात कही और अचानक कॉल काट दिया. इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और फिर…
चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत झड़गांव स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में बुधवार को मंदिर निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य जगदीश नायक ने की. बैठक में मंदिर निर्माण कार्य को गति देने और इसे व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव साझा करते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि भगवान जगन्नाथ का मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि…
जमशेदपुर: शहर के नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल (NSPS) की विभिन्न शाखाओं- पोखारी, हल्दीपोखर और राखामाइंस के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है. इस वर्ष तीनों शाखाओं को मिलाकर कुल 92 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं, जिससे विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है. हल्दीपोखर शाखा में विजय दीक्षित ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. मानव रंजन मिश्रा 90.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय, आंचल गुप्ता 86.6 प्रतिशत के साथ तृतीय, अभिषेक कुमार सिन्हा 85 प्रतिशत के साथ चतुर्थ और प्रथम…
जमशेदपुर: शहर से लापता युवक को लेकर रातभर चले सर्च ऑपरेशन का अंत एक चौंकाने वाले खुलासे के साथ हुआ. पुलिस और परिजन जिस युवक को नदी किनारे खोजते रहे, वह बुधवार को सकुशल एक होटल में मिला. मामला साकची थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुद्वारा के पास स्थित एक होटल में युवक के ठहरने की जानकारी होटल संचालक ने परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को अपने साथ ले गए. फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि युवक अविनाश कुमार, परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी…
सरायकेला: सीकेपी मंडल में यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी और अव्यवस्था को लेकर जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी मुद्दे को उठाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष एवं ZRUCC सदस्य मनोज कुमार चौधरी ने रेलवे प्रबंधन पर कड़ा हमला बोला है. मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि ट्रेनों का घंटों विलंब से चलना आम यात्रियों के समय और सुविधाओं के साथ खिलवाड़ है. उन्होंने इसे रेलवे की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल बताते हुए कहा कि इस लापरवाही को अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने रेलवे के वरीय अधिकारियों को पत्र लिखकर स्पष्ट चेतावनी दी है कि…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ‘स्कूल रूआर 2026’ अभियान की शुरुआत की गई. कार्यक्रम का आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसमें परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ और जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि 15 से 30 अप्रैल तक जिले के सभी विद्यालयों में ‘रूआर कार्यक्रम’ चलाया जा रहा है. ‘रूआर’ संताली भाषा का शब्द है,…
जामताड़ा/ Manish Baranwal रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति सचेत किया गया. अभियान के दौरान RPF इंस्पेक्टर और जवानों ने स्टेशन परिसर और ट्रेनों में जाकर लोगों को विभिन्न सुरक्षा नियमों की जानकारी दी. अभियान के तहत यात्रियों को ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा नहीं करने, पैदल पुल (फुटओवर ब्रिज) का उपयोग करने और रेलवे ट्रैक पार नहीं करने की सख्त सलाह दी गई. साथ ही चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने से बचने को कहा गया. RPF टीम ने यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह से सावधान रहने…
सरायकेला/ Pramod Singh जिले में रसोई गैस की किल्लत को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के व्यवसाय मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिहर लोहार ने गैस संकट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि एक ओर आम जनता को घंटों लाइन में खड़ा रहने के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर होटल और ढाबों में खुलेआम ऊंचे दामों पर सिलेंडर बेचे जा रहे हैं. यह स्थिति आम लोगों के लिए बेहद कष्टदायक हो गई है. लोहार ने आरोप लगाया कि गरीब और…