- Jamtara Durga Puja जामताड़ा: दुर्गापूजा बैठक की तारीख में टंकण त्रुटि, एसडीओ ने जारी किया संशोधन पत्र
- Jamtara Health Minister जामताड़ा: ध्रुव सरकार के परिवार से मिले मंत्री इरफान, पत्नी को नौकरी और बेटी को सरकारी लाभ का भरोसा
- Seraikela Nagar Panchayat सरायकेला: सम्मान समारोह में माला और सुरक्षा किट, तीन महीने से वेतन का इंतजार कर रहे सफाई कर्मी
- Jamtara Girls Volleyball Team जामताड़ा: बेटियां असम में दिखाएंगी दम, राष्ट्रीय वॉलीबॉल लीग में झारखंड का करेंगी प्रतिनिधित्व
- Saraikela Scholarship Fund सरायकेला: दो वित्तीय वर्षों में 56 करोड़ की जरूरत, महज चार करोड़ का आवंटन. बीएड, आईटीआई और जीएनएम के 3,300 विद्यार्थी छात्रवृत्ति के इंतजार में
- RPF Awareness Campaign चक्रधरपुर: ट्रेनों पर पथराव और रेलवे अपराध की रोकथाम को लेकर आरपीएफ का जनजागरूकता अभियान
- Jamshedpur Ganja Seized जमशेदपुर: बागबेड़ा में गांजा और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, 1.428 किलो गांजा व 10 हजार नकद बरामद
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर: बिंदल मॉल फायरिंग कांड का खुलासा, छत्तीसगढ़ से चार आरोपी गिरफ्तार, कार और छह मोबाइल बरामद
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार को संसद में शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है. महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा में पारित नहीं किया जा सका. दो दिनों तक चली चर्चा के बाद शुक्रवार को हुए मतदान में यह बिल आवश्यक बहुमत हासिल नहीं कर पाया. लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन विधेयक पर कुल 528 सांसदों ने मतदान किया. इसमें 298 सांसदों ने बिल के पक्ष में वोट दिया, जबकि 230 सांसदों ने इसका विरोध किया. संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए 326 मतों की आवश्यकता थी, जो सरकार को नहीं मिल सकी. …
ईचागढ़: स्वर्णरेखा नदी स्थित बालू घाट पर अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. अंचल अधिकारी दीपक कुमार और थाना प्रभारी बजरंग महतो ने पुलिस बल के साथ संयुक्त निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान ईचागढ़- तिरुलडीह पुलिया के नीचे अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को जेसीबी मशीन से खुदाई कर पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया, ताकि अवैध बालू उठाव पर रोक लगाई जा सके. इसके साथ ही अवैध रूप से जमा किए गए बालू के डंप पर छापामारी की गई. इस दौरान एक अवैध…
रांची: झारखंड विधानसभा स्थित युवा कल्याण, सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति सह ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने की, जिसमें विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य समिति द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना और आगामी कार्ययोजनाओं की रूपरेखा तय करना था. इस दौरान सभापति सविता महतो ने संबंधित पदाधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने विशेष रूप से युवा कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को अधिक…
जामताड़ा/ Manish Baranwal झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. परीक्षा के मद्देनजर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. यह परीक्षा 19 अप्रैल (रविवार) को दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी. जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट गर्ल्स विद्यालय, सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल,…
जमशेदपुर/ Varun Kumar राष्ट्रीय अग्नि सेवा सप्ताह के अवसर पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा शहीद अग्निशमक कर्मियों को नमन करते हुए रेलकर्मियों को आग से बचाव के उपायों का प्रशिक्षण दिया गया. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान, सीनी के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें रेलवे के ऑपरेटिंग, कमर्शियल विभाग के स्टेशन मैनेजर, ट्रेन मैनेजर और सहायक लोको पायलट सहित कुल 196 रेलकर्मियों ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई के विक्टोरिया डॉक में हुए भीषण अग्निकांड में शहीद 66 अग्निशमक कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य…
जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर-7 से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 23 वर्षीय बीटेक छात्र अंकित शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों और इलाके में शोक का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, अंकित अपनी बहन के साथ कदमा में रहता था. उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उनका इलाज रांची में चल रहा है. गुरुवार रात जब उसकी बहन ने उसे खाना खाने के लिए आवाज दी, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर अनहोनी की…
चतरा: जिले में एक सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सगाई से ठीक पहले एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, युवती का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था. परिजनों का आरोप है कि युवक द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना और दबाव बनाए जाने के कारण युवती ने यह खौफनाक कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और…
सरायकेला: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में आधार पंजीकरण और अद्यतन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में छूटे हुए लाभुकों के आधार पंजीकरण और अद्यतन के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके. उन्होंने विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के आधार नामांकन और अद्यतन के लिए विशेष अभियान चलाने…
सरायकेला: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार सह जन शिकायत निवारण दिवस के मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नीतिश कुमार सिंह ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को प्रशासन से सीधे जोड़ना और उनकी समस्याओं का पारदर्शी व शीघ्र निवारण सुनिश्चित करना है. उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए मौके पर ही संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए. इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कई मामले सामने…
चाईबासा/ Jayant Pramanik नो एंट्री आंदोलन को लेकर कोल्हान क्षेत्र की सियासत और तेज हो गई है. शुक्रवार को नो एंट्री आंदोलन समिति के प्रतिनिधियों ने रांची स्थित लोकभवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर अपनी मांगों को विस्तार से रखा. इस दौरान समिति ने चाईबासा क्षेत्र में नो एंट्री व्यवस्था लागू करने, ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने और न्यायपूर्ण अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, ग्रामीणों की समस्याओं और आंदोलन के औचित्य से अवगत कराया. मुलाकात के…