- Jamtara Durga Puja जामताड़ा: दुर्गापूजा बैठक की तारीख में टंकण त्रुटि, एसडीओ ने जारी किया संशोधन पत्र
- Jamtara Health Minister जामताड़ा: ध्रुव सरकार के परिवार से मिले मंत्री इरफान, पत्नी को नौकरी और बेटी को सरकारी लाभ का भरोसा
- Seraikela Nagar Panchayat सरायकेला: सम्मान समारोह में माला और सुरक्षा किट, तीन महीने से वेतन का इंतजार कर रहे सफाई कर्मी
- Jamtara Girls Volleyball Team जामताड़ा: बेटियां असम में दिखाएंगी दम, राष्ट्रीय वॉलीबॉल लीग में झारखंड का करेंगी प्रतिनिधित्व
- Saraikela Scholarship Fund सरायकेला: दो वित्तीय वर्षों में 56 करोड़ की जरूरत, महज चार करोड़ का आवंटन. बीएड, आईटीआई और जीएनएम के 3,300 विद्यार्थी छात्रवृत्ति के इंतजार में
- RPF Awareness Campaign चक्रधरपुर: ट्रेनों पर पथराव और रेलवे अपराध की रोकथाम को लेकर आरपीएफ का जनजागरूकता अभियान
- Jamshedpur Ganja Seized जमशेदपुर: बागबेड़ा में गांजा और हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, 1.428 किलो गांजा व 10 हजार नकद बरामद
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर: बिंदल मॉल फायरिंग कांड का खुलासा, छत्तीसगढ़ से चार आरोपी गिरफ्तार, कार और छह मोबाइल बरामद
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर/ Varun Kumar शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जमशेदपुर में एक बार फिर भव्य अंदाज में TATA IPL Fan Park का आयोजन होने जा रहा है, जो इस बार पहले से ज्यादा आकर्षक और रोमांचक होने वाला है. आयोजकों के अनुसार, इस फैन पार्क में क्रिकेट के साथ-साथ मनोरंजन, खानपान और कई तरह की गतिविधियों का शानदार संगम देखने को मिलेगा. Indian Premier League (IPL) के बढ़ते क्रेज को देखते हुए इस आयोजन की तैयारी की गई है, ताकि दर्शक अपने ही शहर में स्टेडियम जैसा अनुभव ले सकें. फैन पार्क में विशाल एलईडी…
चतरा: झारखंड के चतरा और हजारीबाग जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस मुठभेड़ में 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली सहदेव महतो समेत चार कुख्यात नक्सली मारे गए हैं. जानकारी के अनुसार, चतरा- हजारीबाग सीमा पर प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों के सक्रिय होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके आधार पर झारखंड पुलिस और कोबरा बटालियन के जवानों द्वारा संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया. इसी दौरान पिपरवार और केरेडारी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों से आमना- सामना हो गया, जिसके…
चाईबासा/ Jayant Pramanik नक्सली हिंसा से प्रभावित परिवारों को राहत देते हुए जिला प्रशासन ने अनुकम्पा के आधार पर दो आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की है. शुक्रवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने दोनों लाभुकों को ‘निम्नवर्गीय लिपिक’ (LDC) पद के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा. नियुक्ति पाने वालों में गुदड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लामडार निवासी स्व. सादो बारजो की पत्नी श्रीमती एसरन सोय शामिल हैं. सादो बारजो की हत्या 12 जनवरी 2018 को उग्रवादी घटना में कर दी गई थी. वहीं आनन्दपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुन्डरी निवासी…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी बस्ती क्षेत्र में अवैध आयरन खनन एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है. स्थानीय स्तर पर मिल रही जानकारी के अनुसार, इलाके में दो पोकलेन मशीनों की मौजूदगी से अवैध खनन के संकेत मिल रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि दिन के समय गतिविधियां कम दिखाई देती हैं, लेकिन रात होते ही खनन और ढुलाई का काम तेज हो जाता है. अंधेरे का फायदा उठाकर माफिया गिरोह आयरन अयस्क निकालकर सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचा देते हैं. इससे साफ है कि अवैध खनन का नेटवर्क अब भी मजबूत बना हुआ है.…
तिरुलडीह/ Vikash Thakur थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. यह कार्रवाई विशेष छापामारी अभियान के तहत की गई. जानकारी के अनुसार, ग्राम कारकीडीह में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने दो ट्रैक्टरों को पकड़ा, जिनमें करीब 200 CFT अवैध बालू लदा हुआ था. दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है. इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी कौशल कुमार ने अपने दल- बल के साथ किया. कार्रवाई के दौरान अवैध बालू परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ…
सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र अंतर्गत रुगड़ी साइ में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आसमानी बिजली गिरने से 21 वर्षीय श्याम हेंब्रम की मौके पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 6 बजे श्याम हेंब्रम अपने घर में सो रहा था. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ अचानक आसमानी बिजली गिरी और उसकी चपेट में आकर उसकी जान चली गई. घटना इतनी अचानक और भयावह थी कि परिजन कुछ समझ ही नहीं सके. बताया जा रहा है कि घटना के बाद परिजन उसे रात करीब 10 बजे सदर…
टाटानगर/ Varun Kumar कोलकाता: दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय, गार्डन रीच से जारी एक महत्वपूर्ण कार्यालय आदेश के तहत टाटानगर के वाणिज्य विभाग से जुड़े अधिकारी शंकर कुमार झा को पदोन्नत कर सहायक वाणिज्य प्रबंधक (ACM) नियुक्त किया गया है. यह आदेश कार्यालय आदेश संख्या 91/2026 (TT&CD) के तहत जारी किया गया है. जारी आदेश के अनुसार, शंकर कुमार झा वर्तमान में CTI/TATA/CKP के पद पर कार्यरत थे. उन्हें ग्रुप ‘B’ के पद ACM में 70 प्रतिशत कोटा के अंतर्गत पदोन्नति के लिए चयनित किया गया है. यह पदोन्नति PCPO कार्यालय के मेमो संख्या SER/P-HQ/GAZ-CELL/260/01/ACM 70%/25-26 दिनांक 21 अगस्त 2025…
आदित्यपुर: ब्लड कैंसर से जूझ रहे आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 17 निवासी मासूम दीपराज ठाकुर की जिंदगी बचाने की मुहिम अब रफ्तार पकड़ने लगी है. “इंडिया न्यूज़ वायरल” की पहल के बाद समाज के लोग आगे आकर आर्थिक मदद देने लगे हैं और लगातार सहयोग राशि भेजी जा रही है. इस मानवीय पहल ने एक नई उम्मीद जगाई है. लोगों का कहना है कि एक मासूम की जिंदगी बचाने के लिए हर संभव सहयोग जरूरी है. कई सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक इस मुहिम से जुड़कर परिवार का हौसला बढ़ा रहे हैं. हालांकि, इलाज का खर्च अभी भी काफी अधिक…
सरायकेला/ Pramod Singh नगर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है. हल्की सी बारिश होते ही घंटों तक बिजली गुल रहना आम बात बन गई है. गुरुवार शाम करीब 4 बजे कटी बिजली शुक्रवार सुबह 4 बजे जाकर बहाल हुई, यानी पूरे 12 घंटे तक लोग अंधेरे में रहने को मजबूर रहे. लगातार हो रही बिजली कटौती और मेंटेनेंस के नाम पर लंबे पावर कट से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग रोजाना 4 से 5 घंटे तक मेंटेनेंस के नाम पर बिजली काट…
सरायकेला: आईएमडी (India Meteorological Department) के रांची मौसम केंद्र ने झारखंड के कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जारी चेतावनी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला- खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के कुछ हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे के भीतर मध्यम दर्जे की गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. अचानक मौसम बदलने के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई…