ईचागढ़: स्वर्णरेखा नदी स्थित बालू घाट पर अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. अंचल अधिकारी दीपक कुमार और थाना प्रभारी बजरंग महतो ने पुलिस बल के साथ संयुक्त निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया.

विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान ईचागढ़- तिरुलडीह पुलिया के नीचे अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को जेसीबी मशीन से खुदाई कर पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया, ताकि अवैध बालू उठाव पर रोक लगाई जा सके. इसके साथ ही अवैध रूप से जमा किए गए बालू के डंप पर छापामारी की गई. इस दौरान एक अवैध गिट्टी लदा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है.
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
