चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल क्षेत्र में ट्रेनों पर पथराव और रेलवे से जुड़े अपराधों की रोकथाम को लेकर आरपीएफ की ओर से लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को सोनुआ प्रखंड के राघोई गांव में आरपीएफ ने ग्रामीणों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की.


चक्रधरपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कमलेश सोरेन के नेतृत्व में आयोजित अभियान के दौरान ग्रामीणों को ट्रेनों पर पथराव, रेलवे केबल लाइन की चोरी, रेलवे सिग्नल में तोड़फोड़ सहित अन्य रेल अपराधों के दुष्परिणामों और कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी गई.
आरपीएफ अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आरपीएफ या रेलवे प्रशासन को इसकी सूचना दें. अधिकारियों ने कहा कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीणों का सहयोग बेहद जरूरी है.
अभियान के दौरान आरपीएफ अधिकारियों ने ग्रामीणों से रेलवे अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने और बच्चों एवं युवाओं को ट्रेनों पर पथराव जैसी गतिविधियों से दूर रखने की अपील की.
मौके पर आरपीएफ सब इंस्पेक्टर अंजुम निशा, एएसआई एस.के. प्रधान, एएसआई महेश बेसरा सहित अन्य आरपीएफ कर्मी मौजूद थे.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

