- Ranchi Ashok Nagar Issue रांची: अशोक नगर की सुरक्षा पर रेल डीआईजी ने जताई चिंता, 44/सी और 34/सी के बीच चहारदीवारी की मांग
- Sarailkela Nagar Panchayat सरायकेला: एक करोड़ का आवंटन, फिर भी विकास ठप, जनप्रतिनिधियों की आपसी खींचतान में फंसा सरायकेला नगर पंचायत का विकास
- Chandil Dobo Ganja Case चांडिल: कपाली के डोबो में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार
- Gamharia Tayo Colony Kidnapping Attempt गम्हरिया: टायो हाउसिंग कैंपस में युवक से मारपीट कर अपहरण का आरोप, केस करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी दावा
- Jamtara Road Safety Team जामताड़ा: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ परिवहन विभाग, 37 वाहनों पर 2.43 लाख का जुर्माना
- Brown Sugar Case Accused Arrested आदित्यपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के दो मामलों में नाजिया परवीन और विपुल कर्मकार गिरफ्तार
- Jamshedpur ED Raid जमशेदपुर: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के ठिकानों पर फिर ED की दबिश, जमशेदपुर- आदित्यपुर से कोलकाता तक कार्रवाई
- Gamharia Jal Sahiya Swachhta Abhiyan गम्हरिया: प्रखंड परिसर में जल सहियाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ली स्वच्छता की शपथ
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर/ Varun Kumar गोपाल मैदान में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 55 हजार लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज की गई. झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और असम से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे, जिससे पूरा मैदान पारंपरिक रंग में सराबोर नजर आया. कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों और बालिकाओं ने मांदर की थाप पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. विभिन्न सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुति ने आयोजन को और भव्य बना दिया. पूरे कार्यक्रम में भूमिज…
जामताड़ा/ Manish Baranwal भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक आयोजित कर अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में सुपरवाइजर सर्किल गठन, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, प्रशिक्षण व्यवस्था, स्व-गणना की तैयारी, सीएमएमएस पोर्टल कार्य और जनजागरूकता अभियान जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित होगी. पहले चरण में मकान सूचीकरण…
कपाली/ Afroz Mallik ओपी क्षेत्र में अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. क्षेत्र के चौक-चौराहों, बाजारों, गली- मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस टीम नियमित गश्त कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम के समय कई स्थानों पर युवकों द्वारा अड्डेबाजी, अनावश्यक भीड़ और शोर- शराबे की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है. इस संबंध में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया…
जामताड़ा/ Manish Baranwal इंडोर स्टेडियम में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग तथा झारखंड खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में अस्मिता लीग 2025- 26 के प्रथम चरण का सफल आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के पहले चरण में बैडमिंटन, ताइक्वांडो और टेबल टेनिस मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें जिले के कई सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ डे बोर्डिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. दूसरे चरण में 29 अप्रैल को आउटडोर स्टेडियम में फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. कार्यक्रम के दौरान जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें निरंतर…
चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर शनिवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को रवाना किया गया. कार्यक्रम के दौरान चिकित्सक डॉ. राजकुमार मरांडी ने अस्पताल परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों और टोलों में जाकर मलेरिया से बचाव, लक्षणों की पहचान और समय पर इलाज कराने के प्रति लोगों को जागरूक करेगा. अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को मलेरिया…
आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अकादमिक सेल एवं मनोरोग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “मेड-माइंड बैलेंस 2026” शीर्षक से एक महत्वपूर्ण अकादमिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी का विषय “मेडिकल प्रशिक्षण में तनाव और चिंता का सामना” रखा गया. कार्यक्रम में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के बीच बढ़ते मानसिक तनाव और चिंता के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस गंभीर विषय पर भारत का सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भी चिंता जताए जाने का उल्लेख किया गया. संस्थान के चेयरमैन एमएम. सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शैक्षणिक उत्कृष्टता के…
सरायकेला/ Pramod Singh जिले के कुदरसाई क्षेत्र में शनिवार को लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. RDSS योजना के तहत लाइन सुधार और सुदृढ़ीकरण कार्य के कारण आधा दर्जन से अधिक गांवों में करीब 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग के अनुसार कुदरसाई समेत टंगरानी, छोटा टंगरानी, कुरी और पम्परा गांवों में LT लाइन में केबल बिछाने और मेंटेनेंस का काम किया जाएगा. इसके चलते सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पूर्ण रूप से शटडाउन रहेगा. विभाग ने पूर्व सूचना जारी कर लोगों से अपील की है कि जरूरी काम पहले…
सरायकेला/ Pramod Singh जिले में इन दिनों शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक नवाचार का एक नया मॉडल पेश किया है, जिसका नाम रखा जा सकता है “चहेते को मौका, नियम को आराम”. सरकार जहां ट्रेजरी से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए तीन साल की समय सीमा तय कर चुकी है, वहीं यहां नियमों को शायद फाइल में रखकर आराम दिया जा रहा है. मामला बड़ा दिलचस्प है. एक ही शिक्षक कामिनी कांत मेहता जो पहले ही तीन साल से ज्यादा समय तक मैसेंजर की भूमिका निभा चुके थे, उन्हें दोबारा उसी जिम्मेदारी से नवाजा गया है. अब इसे…
चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत भालुरुंगी पंचायत में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है. उप-मुखिया गणेश चंद्र बोदरा ने वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ आयोजित करने की घोषणा की है. इस समारोह में पंचायत के आठ गांव- महुलडीहा, लक्ष्मी पोष, सरासपोस, रेंगारबेरा, पड़सा, बिनका, भालुरुंगी और शशिकला के सफल छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. इस पहल का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. उप-मुखिया ने यह भी घोषणा की है…
जमशेदपुर/ Varun Kumar अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को व्यापक छापेमारी अभियान चलाया. सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. अभियान के तहत बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के मुखी बस्ती में संचालित कई अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की गई. वहीं उलीडीह थाना क्षेत्र के शांतिनगर में नदी किनारे चल रही शुक्लू सिंह की अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया. छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने कुल 240 लीटर अवैध चुलाई शराब और 12 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की. इसके अलावा मौके पर ही…