सरायकेला/ Pramod Singh जिले के कुदरसाई क्षेत्र में शनिवार को लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. RDSS योजना के तहत लाइन सुधार और सुदृढ़ीकरण कार्य के कारण आधा दर्जन से अधिक गांवों में करीब 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

विद्युत विभाग के अनुसार कुदरसाई समेत टंगरानी, छोटा टंगरानी, कुरी और पम्परा गांवों में LT लाइन में केबल बिछाने और मेंटेनेंस का काम किया जाएगा. इसके चलते सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पूर्ण रूप से शटडाउन रहेगा.
विभाग ने पूर्व सूचना जारी कर लोगों से अपील की है कि जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके. अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है.
हालांकि, गर्मी के मौसम में सुबह के समय बिजली गुल रहने से लोगों को पानी और दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा कर जल्द बिजली बहाल कर दी जाएगी.

