- Ranchi Ashok Nagar Issue रांची: अशोक नगर की सुरक्षा पर रेल डीआईजी ने जताई चिंता, 44/सी और 34/सी के बीच चहारदीवारी की मांग
- Sarailkela Nagar Panchayat सरायकेला: एक करोड़ का आवंटन, फिर भी विकास ठप, जनप्रतिनिधियों की आपसी खींचतान में फंसा सरायकेला नगर पंचायत का विकास
- Chandil Dobo Ganja Case चांडिल: कपाली के डोबो में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार
- Gamharia Tayo Colony Kidnapping Attempt गम्हरिया: टायो हाउसिंग कैंपस में युवक से मारपीट कर अपहरण का आरोप, केस करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी दावा
- Jamtara Road Safety Team जामताड़ा: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ परिवहन विभाग, 37 वाहनों पर 2.43 लाख का जुर्माना
- Brown Sugar Case Accused Arrested आदित्यपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के दो मामलों में नाजिया परवीन और विपुल कर्मकार गिरफ्तार
- Jamshedpur ED Raid जमशेदपुर: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के ठिकानों पर फिर ED की दबिश, जमशेदपुर- आदित्यपुर से कोलकाता तक कार्रवाई
- Gamharia Jal Sahiya Swachhta Abhiyan गम्हरिया: प्रखंड परिसर में जल सहियाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ली स्वच्छता की शपथ
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद के नेतृत्व में ग्राम पुनीदा और गांगुडीह में छापामारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान कुल 4 अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया. साथ ही मौके से करीब 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया. बरामद अवैध सामग्री को जब्त कर लिया गया है. प्रशासन द्वारा संबंधित अड्डा संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश…
राजनगर/ Rasbihari Mandal प्रखंड में करीब 18 घंटे से लगा सड़क जाम शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे समाप्त हो गया. प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाने पर सहमति जताई, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका. घटनास्थल पर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सत्येंद्र महतो, सरायकेला के एसडीपीओ समीर कुमार सावेया, सीओ, बीडीओ, सरायकेला और राजनगर थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. सभी ने ग्रामीणों और मृतक के परिजनों से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया. इसी दौरान सांसद जोबा माझी के सहयोग से मृतक के परिजनों को तत्काल एक लाख रुपये की सहायता…
जामताड़ा/ Manish Baranwal झारखंड राज्य आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले चल रहा दो दिवसीय धरना प्रदर्शन शुक्रवार को समाप्त हो गया. धरना के दौरान सहायक शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई. धरना के दूसरे दिन पूर्व सांसद और स्वास्थ्य मंत्री के पिता फुरकान अंसारी धरना स्थल पर पहुंचे और शिक्षकों के साथ समय बिताते हुए उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से उठाने की बात कही. मोर्चा के जिला अध्यक्ष शब्बीर अंसारी और प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम…
जमशेदपुर: पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित कैंपस ड्राइव के माध्यम से 5 छात्रों का चयन एरिना एनीमेशन में किया गया है. चयनित छात्रों को कंपनी की ओर से ग्राफिक्स डिजाइनर और सेल्स मैनेजर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति दी गई है. इन सभी को करीब 2.6 लाख रुपये वार्षिक पैकेज का ऑफर मिला है. चयनित छात्रों में बीबीए, एमबीए और बीटेक के विद्यार्थी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी योग्यता और कौशल के आधार पर यह सफलता हासिल की है. …
हजारीबाग: जिले के बरही स्थित हजारीबाग रोड पर शुक्रवार को दिनदहाड़े एक बड़ी बैंक डकैती की सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की शाखा में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने बैंक में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया. इसके बाद उन्होंने बैंक में रखे करीब 40 किलो सोना, जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है, और करीब 5 लाख रुपये नकद लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए.…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत रामुखटाल वार्ड संख्या 13 में नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है. इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले एक 45 वर्षीय विवाहित व्यक्ति ने मौका पाकर इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के समय पीड़िता के माता- पिता 18 अप्रैल को बिहार में एक निजी कार्यक्रम में गए हुए थे और बच्ची अपने भाई के साथ घर पर अकेली थी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए छेड़छाड़…
सरायकेला: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं. जनता दरबार में भूमि विवाद, पारिवारिक लाभ में विलंब, खरसावां प्रखंड के मौजा पटपट में कृषि भूमि पर अवैध दखल, चांडिल अनुमंडल में पेसा नियमावली 2025 के अनुरूप ग्राम प्रधानों को ग्राम सभा अध्यक्ष के रूप में अधिसूचित करने, गम्हरिया क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, आदित्यपुर में निजी विद्यालयों द्वारा फीस वसूली, धान अधिप्राप्ति में छूटे किसानों का पंजीकरण, राशन,…
जमशेदपुर: शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एमजीएम अस्पताल में इलाजरत कैदी ने अस्पताल के सातवें मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, कैदी अशोक कुमार को दो दिन पहले घाघीडीह केंद्रीय कारा में थाली से गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश के बाद गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार को इलाज के दौरान ही उसने अस्पताल के सातवें मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत…
चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत संतरा वन प्रक्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़ किया है. टीम ने साल लकड़ी से भरा एक ट्रक जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने गोटांबा गांव के पास करीब रात एक बजे एक संदिग्ध ट्रक को रोका. जांच के दौरान ट्रक में 44 पीस साल बोटा लकड़ी लदी पाई गई. जब ट्रक चालक से लकड़ी से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई कागजात…
जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. शुक्रवार को वार्ड संख्या 3 से शहरी सहिया चयन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की गई. आम बागान स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित आमसभा में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी और सहभागितापूर्ण माहौल में संपन्न हुई. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. चयन प्रक्रिया में दो अभ्यर्थियों शोभा कुमारी और सुप्रिया मंडल ने भाग लिया. दोनों के दस्तावेजों की गहन जांच और मूल्यांकन के…