- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: जिले में अवैध खनन और खनन पट्टों में गड़बड़ियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार को जिला खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायकेला अंचल के उगमा और राइडीह क्षेत्र में संचालित दो पत्थर खनन पट्टों का औचक निरीक्षण किया. खनन विभाग की इस कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया. जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान खनन पट्टों के सीमांकन, खनिज भंडारण, खनिज परिवहन, प्रेषण व्यवस्था तथा पर्यावरणीय स्वीकृति (CTO) समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन जांच की गई. निरीक्षण…
सरायकेला: विश्वविख्यात छऊ कला, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक पहचान को नई ऊंचाई दिलाने की दिशा में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बड़ा कदम उठाया है. राजधानी पहुंचकर उन्होंने झारखंड सरकार के कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से शिष्टाचार मुलाकात की और सरायकेला की कला, संस्कृति, पर्यटन एवं आधारभूत विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से रखा. इस दौरान कला, संस्कृति विभाग के सचिव मुकेश कुमार तथा निदेशक आशिक़ अकरम से भी विस्तृत चर्चा हुई. मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि सरायकेला की छऊ कला केवल एक नृत्य नहीं, बल्कि झारखंड की गौरवशाली…
जामताड़ा: कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परीक्षाफल घोषित होने के बाद जामताड़ा जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय में कई छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. विज्ञान संकाय में केंद्रीय विद्यालय की छात्रा कशिश कुमारी ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया. भावना स्नेह ने 89.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय के सूरज पंडित ने 87.4 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि भवानी पांडेय ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. डीएवी पब्लिक स्कूल…
जामताड़ा: विधानसभा क्षेत्र के वीरग्राम गांव में बुधवार को श्री हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत हरि मंदिर प्रांगण से विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, कुमारी कन्याएं और श्रद्धालु शामिल हुए. कलश यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए वीरग्राम नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहितों द्वारा कलश में जल भरवाया गया. इसके बाद श्रद्धालु पुनः हरि मंदिर प्रांगण पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना और प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए. पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और जय श्रीराम तथा हरि नाम…
जामताड़ा: आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन के तत्वावधान में लीलावती भवन, चंदन लॉज के पास श्री श्री रविशंकर जी का 70वां जन्मोत्सव सेवा, साधना और सत्संग की थीम पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े लोग शामिल हुए. आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक रेणु पद पात्रा और रुंटी चंद्र ने बताया कि गुरु देव का जन्मदिन समाज में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना के साथ मनाया जा रहा है. आर्ट ऑफ लिविंग के संरक्षक ओम प्रकाश चौधरी तथा कंचन मजूमदार ने बताया कि जन्मोत्सव के…
चाईबासा: सोनुआ प्रखंड स्थित वन विश्रामागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक गुरु चरण नायक ने की. इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक का मुख्य केंद्र नव- निर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष निशांत कुमार महतो रहे. पार्टी पदाधिकारियों ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भावी कार्यों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की. पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने कहा कि युवा नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी का जनाधार और मजबूत…
जमशेदपुर: नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है. पोखरी, हल्दीपोखर और राखामाइंस शाखाओं के विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया. पोखरी शाखा के वाणिज्य संकाय में आकृति झा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया. वहीं वृष्टि मुखर्जी ने 85.4 प्रतिशत और श्वेता कुमारी ने 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया. विज्ञान संकाय में आसिफ अनवर अंसारी ने 84 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया, जबकि…
गुमला: जिला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को जनआक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए और राज्य की बदहाल व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. जनसभा को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड में पानी की किल्लत, लगातार बिजली कटौती और बुनियादी सुविधाओं की कमी से आम जनता परेशान है. भीषण गर्मी में लोग पानी और बिजली जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं, लेकिन राज्य सरकार जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रही है. उन्होंने…
खरसावां: शिक्षाविद् सह समाजसेवी आलोक दास ने राज्य सरकार द्वारा कॉलेजों में विभिन्न विषयों और पीजी पाठ्यक्रमों को बंद करने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है. प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों के साथ अन्याय है और उन्हें उच्च शिक्षा से वंचित करने जैसा है. उन्होंने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय की अधिसूचना के आधार पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा मॉडल महाविद्यालय सरायकेला- खरसावां में इतिहास, राजनीति शास्त्र, ज्योग्राफी और कंप्यूटर विषय, मॉडल महिला महाविद्यालय में ज्योग्राफी, वाणिज्य एवं कंप्यूटर विषय तथा काशी साहू कॉलेज सरायकेला में पीजी पाठ्यक्रम को वर्तमान…
सरायकेला: जिले में अपराध नियंत्रण, वारंटियों की गिरफ्तारी, नशा विरोधी अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रमों को लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ अहम क्राइम मीटिंग की. बैठक में अप्रैल महीने के दौरान विभिन्न थानों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. क्राइम मीटिंग के दौरान केस उद्भेदन, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और थाना स्तर पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई. समीक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों की एसपी ने सराहना की और उनके कार्यों को संतोषजनक बताया. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने…