जामताड़ा: कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परीक्षाफल घोषित होने के बाद जामताड़ा जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय में कई छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है.

विज्ञान संकाय में केंद्रीय विद्यालय की छात्रा कशिश कुमारी ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया. भावना स्नेह ने 89.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय के सूरज पंडित ने 87.4 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि भवानी पांडेय ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए.
डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा निष्ठा ने 86.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप फाइव में जगह बनाई. कला संकाय में डीएवी जामताड़ा की कृष्णा प्रिया प्रदीप और जेएनवी जामताड़ा की साथी मंडल ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया. तन्मय मिश्रा ने 89.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. वहीं सीएम एक्सीलेंस कस्तूरबा विद्यालय की रमिशा फिरदोस ने 85.6 प्रतिशत अंक हासिल किए. जेएनवी जामताड़ा की माला बाध्यकर और स्मृति मंडल ने 82.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए.
वाणिज्य संकाय में केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा की खुशी कुमारी ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया. इशा डोकानियां ने 91.6 प्रतिशत और तुलसी कुमारी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. डीएवी जामताड़ा की दिविका परशुरामका ने 86.40 प्रतिशत और दिशा परशुरामका ने 86.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप फाइव में अपनी जगह बनाई. जिले के विद्यार्थियों की इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताई है. सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं.
Report- Manish Baranwal



