- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: भीषण गर्मी के बीच गो सेवा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, शाखा- जामताड़ा की ओर से चाकरी स्थित श्री कृष्ण गौशाला में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया. समिति की सदस्याओं ने गौ माता को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से गौशाला परिसर में 15 पंखे लगवाए. इसके साथ ही गायों को तरबूज काटकर खिलाया गया ताकि तेज गर्मी में उन्हें राहत मिल सके. कार्यक्रम के दौरान समिति ने गौशाला में कार्यरत कर्मचारियों के प्रति भी संवेदनशील पहल की. 13 कर्मचारियों के बीच टी-शर्ट, बिस्कुट और ग्लूकोन-डी का वितरण किया गया.…
जामताड़ा: जिले में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत चल रही स्व-गणना प्रक्रिया अब तक अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ सकी है. करीब 8 लाख से अधिक आबादी वाले जिले में अब तक केवल 2927 लोगों ने ही ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं अपनी गणना दर्ज कराई है. जबकि स्व-गणना की अंतिम तिथि में अब सिर्फ 48 घंटे शेष बचे हैं. ऐसे में समय पर लक्ष्य पूरा करना जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है. सरकार की ओर से 1 मई से 15 मई तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इसके लिए विशेष ऑनलाइन पोर्टल…
जामताड़ा: पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना प्रभारी मो. फारूक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. इसके बाद फतेहपुर थाना क्षेत्र के बनगड़ी गांव और करमाटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के समीप पलाश झुंड इलाके में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान साइबर अपराध में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में फतेहपुर थाना क्षेत्र के बनगड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय गुलाम मुहम्मद और करमाटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरिया…
आदित्यपुर: अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग डे के अवसर पर मंगलवार को नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ ने संयुक्त रूप से केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और स्वास्थ्य सेवा में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानपूर्वक याद किया. कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच किया गया, जहां नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उनके योगदान की सराहना की गई. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं, जो दिन-रात मरीजों की…
जमशेदपुर: ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में रोटरैक्ट क्लब ऑफ नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ने सराहनीय पहल की है. सिमुलडांगा हाई स्कूल में आयोजित “डिजिटल शिक्षा” परियोजना के माध्यम से सैकड़ों विद्यार्थियों को कंप्यूटर और आधुनिक तकनीक की बुनियादी जानकारी दी गई. इस परियोजना का उद्देश्य गांव के बच्चों के बीच डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना और उन्हें आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ना था. कार्यक्रम के तहत कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर संचालन, डिजिटल टूल्स और तकनीकी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को सरल,…
जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारी रविंद्र सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की हथौड़े से हमला कर निर्मम हत्या कर दी. पुलिस जांच में इस हत्याकांड को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी रविंद्र सिंह ने सबसे पहले अपनी पत्नी सरिता सिंह पर हमला किया. किचन में हुए इस हमले में सरिता सिंह के शरीर पर तीन गहरे चोट के निशान मिले हैं. सिर के बाएं हिस्से, गाल और…
रांची: राज्य में बढ़ती बिजली कटौती और पेयजल संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को रांची में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया. भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन और उपायुक्त कार्यालय घेराव कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिजली- पानी व्यवस्था को लेकर सरकार पर विफलता का आरोप लगाया. बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं के समाधान की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. इस दौरान पूर्व…
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई हैं. यह पत्र ऐसे समय में सामने आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से सोना कम खरीदने, विदेश यात्रा से बचने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और फिजूल खर्ची में कटौती करने की अपील कर रहे हैं. झामुमो की केंद्रीय समिति की ओर से लिखे गए पत्र में प्रधानमंत्री से कहा गया है कि वे विशेष परिस्थितियों को छोड़कर एक वर्ष तक अपनी विदेश यात्राएं स्थगित रखें. साथ ही भाजपा के रोड शो और राजनीतिक रैलियों को भी एक साल तक रोकने…
खूंटी: जिले में पुलिस को अवैध अफीम और हथियार कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अफीम, पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि चिकोर- हेसाहातु मुख्य मार्ग से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक अवैध अफीम और हथियार लेकर गुजरने वाले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया. वाहन जांच के दौरान…
खरसावां: सरायकेला- खरसावां जिले में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टरों को जब्त किया है. बताया जा रहा है कि सभी ट्रैक्टर तमाड़ (रांची) की ओर से अवैध रूप से बालू लादकर खरसावां क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर खरसावां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों ट्रैक्टरों को पकड़ लिया. हालांकि कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होने में सफल रहे. पुलिस ने जब्त ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार खरसावां- रड़गांव मार्ग पर…