जामताड़ा: आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन के तत्वावधान में लीलावती भवन, चंदन लॉज के पास श्री श्री रविशंकर जी का 70वां जन्मोत्सव सेवा, साधना और सत्संग की थीम पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े लोग शामिल हुए.

आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक रेणु पद पात्रा और रुंटी चंद्र ने बताया कि गुरु देव का जन्मदिन समाज में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना के साथ मनाया जा रहा है. आर्ट ऑफ लिविंग के संरक्षक ओम प्रकाश चौधरी तथा कंचन मजूमदार ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से शाम तक कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. सुबह प्रतिभागियों को सुदर्शन क्रिया कराई गई, जिसके बाद सुबह 8:30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई. प्रभात फेरी लीलावती भवन से शुरू होकर स्टेशन रोड, टावर चौक और बाजार क्षेत्र से होते हुए वापस लीलावती भवन पहुंची.
इसके बाद सुबह 9:30 बजे वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया. वहां वृद्धजनों को ध्यान और सत्संग कराया गया तथा भोजन वितरण भी किया गया.
संध्या कार्यक्रम में गुरुजी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा 71 दीपक प्रज्वलित कर समर्पित किए गए. इस दौरान रुन्टी चन्द्र द्वारा गुरु पूजा संपन्न कराई गई. इसके बाद महा सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति और भजनों में झूम उठे. कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. भास्कर चांद, अमित कुमार, सोमनाथ दत्ता, राजशेखर, दिवासी हेंब्रम, एनिमा कुमारी, अजय कुमार चांद, शत्रुघ्न यादव, विजयानंद कुंवर, अशोक अग्रवाल, सुशील सिंघीं, सुब्रत माजी, गोपाल सिंघीं, उषा किरण सिंह, सुमन बजाज, लीलावती देवी, मधु कुमारी, सुनीता चौधरी, विनती देवी, रीमा सिन्हा, मुनमुन माजी, शोभा देवी, अनीता अग्रवाल और मीनाक्षी देवी समेत कई कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
Report- Manish Baranwal



