Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चाईबासा: चक्रधरपुर स्थित विधायक आवास में सोमवार को मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं एवं बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सह अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी चुनावी तैयारियों को धार देना रहा. कार्यक्रम में मनोहरपुर प्रखंड झामुमो अध्यक्ष रंजित यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं बूथ स्तरीय सदस्य शामिल हुए. कार्यशाला में बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची में सुधार, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में बताया गया…

Read More

चांडिल: प्रखंड क्षेत्र के भुईयाडीह स्थित झामुमो कार्यालय परिसर में सोमवार को ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल हुईं. इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया. विधायक सविता महतो ने कार्यकर्ताओं से पंचायत एवं बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में मानव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है. पश्चिमी सिंहभूम पुलिस, श्रम विभाग और चाइल्डलाइन इंडिया फाउंडेशन की संयुक्त कार्रवाई में चक्रधरपुर स्थित K2 होटल में छापेमारी कर 6 नाबालिग बच्चों समेत कुल 36 लोगों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मजदूरों और बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों में रखा गया है तथा उन्हें गुजरात ले जाकर बंधुआ मजदूरी कराने की तैयारी की जा रही है. सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने होटल को…

Read More

सरायकेला: जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और हादसों में हो रही मौतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर सोमवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया. करीब एक घंटे तक चले इस सघन वाहन जांच अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक थाना प्रभारी राजू ने किया. इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई तथा चालकों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई. राहत की बात यह रही कि जांच…

Read More

आदित्यपुर: टाटा- कांड्रा मार्ग पर चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान फिलहाल थमा जरूर है, लेकिन प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कार्रवाई रुकेगी नहीं. आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश ने कहा है कि अतिक्रमणकारियों को किसी भी तरह के मुगालते में नहीं रहना चाहिए, हर हाल में अतिक्रमण हटाया जाएगा. सोमवार को स्थानीय बीजेपी विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के अनुरोध पर अभियान स्थगित रखा गया. शाम में विधायक ने अतिक्रमणकारी दुकानदारों के साथ बैठक कर नगर निगम और जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील की. बैठक में आदित्यपुर बाजार मास्टर मनोज पासवान भी…

Read More

सरायकेला: जिले में आदिवासी एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) समुदाय तक सरकारी योजनाओं का शत- प्रतिशत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है. जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर जिले के विभिन्न गांवों में 18 मई से 25 मई तक “बेनेफिशियरी सैचुरेशन कैंप” आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों के माध्यम से पात्र लाभुकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा. समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) सरायकेला- खरसावां द्वारा अभियान को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं. अभियान…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत द्वारा आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए वार्ड संख्या-7 स्थित अटल क्लीनिक में 5 दिवसीय आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर का शुभारंभ किया गया. शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया. शिविर के पहले ही दिन करीब 50 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से जोड़ा गया. इस अवसर पर वार्ड पार्षद सविता पटनायक, अंजली राय, ज्योति साहू, रवि कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार, हरि ओम विल, भूपति देवगम, एएनएम आरती महतो, जोंगा कुदादा और देविका सरकार सहित प्राथमिक स्वास्थ्य…

Read More

सरायकेला: जिले में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन ने तेजी दिखाई है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, विभिन्न नगर निकायों के मेयर एवं अध्यक्ष, सरायकेला और चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, समिति के सदस्य तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान जिले में प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े प्राप्त आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान सड़क दुर्घटना के…

Read More

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेताकोचा स्थित एक फैक्ट्री के बाहर खड़े कंटेनर में एक व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर हवा सिंह यादव के रूप में हुई है. वह राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र स्थित बालूबास गांव का रहने वाला बताया गया है. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह…

Read More

सरायकेला: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी अधिसूचना संख्या 04/2026 के तहत सुरेशधारी को सरायकेला- खरसावां जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब जिले में कांग्रेस लगातार अपने जनाधार को बचाने और संगठन को मजबूत करने की चुनौती से जूझ रही है. नियुक्ति के बाद सुरेशधारी ने कहा कि वे हमेशा पार्टी के सिपाही के रूप में कार्य करते रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे. उन्होंने संकेत दिया कि उनकी पहली प्राथमिकता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और…

Read More