- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: जिले के राजनगर प्रखंड कार्यालय के समक्ष बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसानों के समर्थन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा राजनगर के तीनों मंडल अध्यक्षों ने किया. प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, पूर्व विधायक अनंतराम टुडू, रमेश हांसदा, भुवनेश्वर महतो, विनोद ज्योतिषी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान किसानों से किए गए बड़े-बड़े वादों को सरकार बनने के बाद…
जमशेदपुर: आजाद नगर रोड नंबर-15 में ट्रैफिक जांच के दौरान सामने आई एक घटना ने प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच एक गर्भवती महिला को केवल चालान प्रक्रिया पूरी करने के लिए सड़क किनारे खड़ा रखा गया. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और लोग ट्रैफिक व्यवस्था के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं. जानकारी के अनुसार गर्भवती महिला अस्पताल से लौट रही थी, तभी ट्रैफिक पुलिस ने जांच के लिए उसके वाहन को रोक दिया. वाहन के सभी जरूरी कागजात मौजूद थे, लेकिन…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के नगर परिषद बाजार स्थित यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान पर हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में मनीष सिंह गिरोह से जुड़े छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. जानकारी के अनुसार घटना 15 मई को हुई थी. पांच अपराधी मैरून रंग की वैगनआर कार से कपड़ा दुकान पर पहुंचे थे. आरोपियों ने व्यवसायी से रंगदारी की मांग की थी और पैसे नहीं देने पर इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से फायरिंग…
जमशेदपुर: पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया है. ओलीडीह ओपी क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक को मंगलवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि ओलीडीह ओपी क्षेत्र के लक्ष्मण नगर छठ घाट के पास एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा बचनदेव कुजूर के…
जमशेदपुर: भीषण गर्मी में जहां लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, वहीं सड़क किनारे रोज़ी-रोटी कमाने वाले रेहड़ी-पटरी दुकानदार तपती धूप में घंटों मेहनत करने को मजबूर हैं. ऐसे मेहनतकश लोगों को राहत पहुंचाने का सराहनीय काम रोटरैक्ट क्लब ऑफ नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ने किया है. क्लब द्वारा शुरू की गई विशेष सामाजिक पहल “छांव” के तहत जरूरतमंद रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के बीच बड़े बगीचे वाले छातों का वितरण किया गया. यह अभियान जमशेदपुर के मानगो, साकची, डिमना समेत विभिन्न इलाकों में चलाया गया. इस दौरान ऐसे दुकानदारों को प्राथमिकता दी गई, जो आर्थिक तंगी के…
चाईबासा: कभी देश के सबसे खतरनाक “रेड कॉरिडोर” के रूप में पहचाना जाने वाला सारंडा जंगल अब तेजी से बदलता नजर आ रहा है. सुरक्षाबलों के लगातार दबाव, बड़े ऑपरेशन और ताबड़तोड़ एंटी नक्सल अभियान के बाद एक करोड़ के इनामी कुख्यात नक्सली मिसिर बेसरा का नेटवर्क कमजोर पड़ता दिख रहा है. सूत्रों के अनुसार संगठन में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई है और बड़ी संख्या में नक्सली अब आत्मसमर्पण की तैयारी कर रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सागेन अंगरिया, गुलशन मुंडा, प्रभात मुखिया, जयंती, बसुमती, दर्शन, सुलेमान, किशोर, मुकेश, करण टियू, मुनीराम, बिरसा, दामू पड़ेया,…
चाईबासा: सोनुआ प्रखंड कार्यालय परिसर में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में उपस्थित किसानों को केसीसी योजना की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही कृषि ऋण से संबंधित समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान भी किया गया. कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card) के अनुसार खादों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के लिए जागरूक किया गया. विशेषज्ञों ने कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से उर्वरकों का उपयोग करने से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और…
सरायकेला: ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को सरायकेला- खरसावां जिले में भी दवा दुकानदारों ने एकदिवसीय बंद का जोरदार समर्थन किया. जिलेभर की अधिकांश मेडिकल दुकानों के शटर बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई लोग जरूरी दवाइयों के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए, जबकि बुजुर्ग और गंभीर रोगियों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ी. सरायकेला- खरसावां केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में जिले के दवा व्यवसायियों ने बंद में हिस्सा लिया. शहर की प्रमुख मेडिकल दुकानों सहित संजय मेडिकल स्टोर, मनोज मेडिकल…
जमशेदपुर: खरकाई नदी में बड़ौदा घाट इलाके में बुधवार सुबह नवजात बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, लेकिन इंसानियत को झकझोर देने वाली इस घटना के बीच पुलिस थाना क्षेत्र तय करने में उलझी रही. घाट के पास शव मिलने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. सुबह टहलने निकले लोगों की नजर घाट किनारे पड़े नवजात के शव पर पड़ी. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की…
आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने बुधवार को रांची स्थित आवासीय कार्यालय में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर वार्ड की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया. इस दौरान उन्होंने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए कई लंबित विकास योजनाओं को जल्द पूरा कराने की मांग की. ज्ञापन में मुख्य रूप से हरिओम नगर 5/B से मंटुन राय के घर तक सड़क और नाली निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग की गई. इसके अलावा जयप्रकाश उद्यान स्थित लक्ष्य अपार्टमेंट के समीप स्लूईस गेट निर्माण, छठ घाट…