- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
रांची: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से राज्य के 201 डीएसपी रैंक के अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की अधिसूचना जारी कर दी गई है. विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. तबादले की इस बड़ी सूची में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं. अनुभव भारद्वाज को सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं एसडीपीओ समीर कुमार सावैया को साहिबगंज स्थित जैप-9 में डीएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है. इसी क्रम में शिव प्रकाश कुमार को चांडिल का एसडीपीओ बनाया…
जामताड़ा : दवा व्यवसायियों के राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर बुधवार को जामताड़ा जिले में दवा दुकानदारों की एक दिवसीय हड़ताल सफल रही. हड़ताल के कारण जिले की लगभग सभी दवा दुकानें बंद रहीं. इससे जामताड़ा, मिहिजाम सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दवा लेने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. आपातकालीन स्थिति को देखते हुए सीमित व्यवस्था के तहत कुछ मेडिकल दुकानों को खुला रखा गया था. जामताड़ा शहर के कायस्थ पाड़ा मोड़ स्थित जूली मेडिकल तथा मिहिजाम में मेडिक्योर मेडिकल स्टोर में जरूरतमंद मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराई गईं. इसके बावजूद कई मरीजों…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. करीब 18 महीने से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त सबीर अली उर्फ सन्नु बच्चा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ जमशेदपुर और सरायकेला जिले के विभिन्न थानों में कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं. कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी 10 दिसंबर 2024 को दर्ज एक गंभीर मामले में की गई है. गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 26 वर्ष है और वह कपाली थाना क्षेत्र के ताजनगर स्थित…
आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र में मंगलवार को चला अतिक्रमण हटाओ अभियान अब सिर्फ प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि शहर की गलियों में चर्चा और चाय की दुकानों पर व्यंग्य का सबसे बड़ा विषय बन चुका है. वर्षों बाद लोगों ने देखा कि चिलचिलाती धूप में कोई अधिकारी सिर्फ फाइलों में नहीं, बल्कि सड़क पर उतरकर सरकार का झंडा बुलंद कर रहा था. उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने मुट्ठी भर फोर्स और पुलिस अधिकारियों के साथ टाटा- कांड्रा मुख्य सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त कराकर यह साबित कर दिया कि अगर इरादा मजबूत हो तो पांच घंटे…
सरायकेला: जिले में अपराध, अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पुलिस का जनजागरण अभियान लगातार तेज हो रहा है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर बुधवार को खरसावां थाना क्षेत्र के रायजामा गांव में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर कानून, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, बाल सुरक्षा और सड़क सुरक्षा को लेकर विस्तार से जागरूक किया. ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा शामिल हुए. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समाज को सबसे अधिक नुकसान अफवाह, अंधविश्वास…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 28 वर्षीय युवती ने पुलिया से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती ने अचानक पुलिया से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने का प्रयास किया. जांच के दौरान मृतका की पहचान सबीना…
जमशेदपुर: पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ने रोजगार के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. यूनिवर्सिटी के 7 विद्यार्थियों का बेंगलुरु की प्रतिष्ठित मैकफॉक्स कंपनी में चयन हुआ है. चयनित छात्रों को 3 लाख रुपये प्रतिवर्ष का आकर्षक पैकेज दिया गया है. साथ ही कंपनी की ओर से रहने के लिए सिंगल अकोमोडेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. यह विशेष रिक्रूटमेंट ड्राइव यूनिवर्सिटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित की गई थी. इसमें इंजीनियरिंग और प्रबंधन विभाग के छात्रों ने हिस्सा लिया था. कड़े चयन मानदंडों को पार करने के बाद 7 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं…
जमशेदपुर: टाटा स्टील सिक्योरिटी टीम ने मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे प्लांट परिसर के अंदर चोरी की एक बड़ी कोशिश को विफल कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण तीन बदमाशों को कंपनी के कीमती सामान की चोरी करने से पहले ही पकड़ लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुगसलाई निवासी मो. चांद, मो. बाबू और मो. शहबाज के रूप में हुई है. टाटा स्टील सिक्योरिटी की समय पर की गई कार्रवाई और सक्रिय निगरानी ने एक बार फिर कंपनी की संपत्तियों की सुरक्षा और प्लांट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था…
जामताड़ा: जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत हांसी पहाड़ी निवासी 22 वर्षीय युवक रतन यादव की आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है. रोज़गार की तलाश में घर से दूर गए युवक का शव पोल्ट्री फार्म में फंदे से लटका मिलने की खबर से परिवार गहरे सदमे में है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रतन यादव करीब डेढ़ महीने पहले आजीविका कमाने के उद्देश्य से विजयवाड़ा गया था. वहां वह एक मुर्गी फार्म में काम कर रहा था. मंगलवार को फार्म परिसर में उसका शव फंदे से…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ-कुईड़ा मुख्य सड़क पर बिनका मोड़ के पास स्थित एक पुलिया भारी वाहन के दबाव से क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिया टूटने से सोमवार दोपहर इस सड़क पर चौपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया. स्थिति ऐसी हो गई कि मोटरसाइकिल चालक भी मुश्किल से पुलिया पार कर पा रहे थे. बताया जा रहा है कि इस सड़क और पुलिया का निर्माण करीब तीन वर्ष पहले ही कराया गया था. ऐसे में कम समय में पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों ने मामले…