- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
सरायकेला: जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को तिरूलडीह थाना क्षेत्र के शहीद चौक में सड़क सुरक्षा अभियान आयोजित किया गया. अभियान के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया. पुलिस टीम ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने, तेज रफ्तार से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की…
सरायकेला: बकरीद पर्व को लेकर सरायकेला जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर सोमवार देर रात अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में मंडल कारा सरायकेला में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया. निरीक्षण के लिए कुल पांच टीमों का गठन किया गया था. संयुक्त टीम ने मंडल कारा के सभी 14 वार्डों में गहन तलाशी और जांच अभियान चलाया. इस दौरान कैदियों के वार्ड, बैरक और अन्य स्थानों की बारीकी से जांच की गई. प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जांच के…
पूर्वी सिंहभूम: जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना चाकुलिया-केरूकोचा मुख्य सड़क पर बड़ामारा गांव के पास हुई. घायल की पहचान बहरागोड़ा प्रखंड के धाधिका गांव निवासी नीलकंठ नायक (45) के रूप में हुई है. वह पेशे से सब्जी विक्रेता हैं. जानकारी के अनुसार नीलकंठ नायक सोमवार को चाकुलिया के जोड़ाम हाट में सब्जी बेचने के बाद देर रात बाइक से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान बड़ामारा गांव के समीप सड़क पर उनका सामना हाथियों के झुंड से हो गया.…
जामताड़ा: जिले के करमाटांड़ में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक मार्मिक घटना सामने आई है, जहां समाज और आसपास के लोगों की बेरुखी के बीच पांच बहनों ने अपने चाचा की अर्थी को खुद कंधा देकर बेटों का फर्ज निभाया. यह दृश्य जहां बेटियों के साहस और आत्मबल की मिसाल बना, वहीं समाज की संवेदनहीनता पर बड़ा सवाल भी खड़ा कर गया. जानकारी के अनुसार, करमाटांड़ चरघरा रोड निवासी 55 वर्षीय ठाकूर प्रसाद साह का रविवार देर रात निधन हो गया. माता- पिता के पहले ही गुजर जाने के बाद वे अपनी पांच भतीजियों रुबी, मौसम, चंदा, तन्नू…
सरायकेला: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को राजनगर थाना परिसर में थाना प्रभारी विपुल ओझा की अध्यक्षता में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में सरायकेला इंस्पेक्टर संजय प्रसाद, विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, शांति समिति के सदस्य तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. बैठक में बकरीद पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, साफ-सफाई, बिजली-पानी की व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर रोक लगाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा…
चाईबासा: सोनुआ रेलवे स्टेशन के समीप बीती रात एक दर्दनाक हादसे में युवक और युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों शवों को रेलवे ट्रैक से बरामद किया. घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को रेलवे ट्रैक किनारे एक लावारिस बैग मिला. बैग की तलाशी लेने पर उसमें कपड़े और तीन अलग-अलग रूट के ट्रेन टिकट बरामद हुए. टिकटों में सोनुआ से राउरकेला, राउरकेला से पुरी और टाटा से चक्रधरपुर तक की यात्रा दर्ज पाई गई. इसके अलावा मृतक युवक की…
आदित्यपुर: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा 40 वर्ष से अधिक आयु के बीमाकृत श्रमिकों (IPs) के लिए चलाए जा रहे निःशुल्क वार्षिक स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम के तहत सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय रांची से क्षेत्रीय निदेशक शिवेन्द्र कुमार एवं सहायक निदेशक विनय कुमार जायसवाल ने ESIC अस्पताल आदित्यपुर का दौरा किया. दौरे के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल में बीमाकृत व्यक्तियों के स्वास्थ्य जांच कार्यों का निरीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि सभी पात्र श्रमिकों का समुचित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है. निरीक्षण के बाद क्षेत्रीय निदेशक शिवेन्द्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके सिंह एवं सहायक निदेशक विनय…
जमशेदपुर: बारीडीह निवासी 8 वर्षीय आदित्य राज ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर शहर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. मिस/मिस्टर/ मिसेज/ किड्स मॉडलिंग- डांस प्रतियोगिता (इंडिया- एशिया) में शानदार प्रदर्शन करते हुए आदित्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है. उनकी इस सफलता से परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है. जानकारी के अनुसार, यह प्रतियोगिता 16 और 17 मई को आदित्यपुर स्थित द क्रूज में आयोजित हुई थी. प्रतियोगिता में कुल 13 राउंड हुए, जिसमें देशभर से करीब 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आदित्य राज ने अपने आत्मविश्वास, प्रस्तुति…
जामताड़ा: जिले के विंदापाथर थाना क्षेत्र के चपुड़िया मुख्य मार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक गंभीर चोटों और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण दम तोड़ चुका था. घटना के बाद कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. सूचना मिलते ही विंदापात्थर थाना पुलिस मौके पर…
सिमडेगा: जिले में मानव तस्करी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मानव तस्करों ने एक युवती को तीन लाख रुपये में बेच दिया. पीड़िता को भारत- पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के बाड़मेर तक पहुंचा दिया गया था. सिमडेगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को रेस्क्यू कर सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया है. मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर रणवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में कुरडेग थाना क्षेत्र के जेरवा गांव की एक युवती को पड़ोसी गांव के कुछ मानव तस्कर बहला- फुसलाकर दिल्ली ले गए थे. वहां उसे एक प्लेसमेंट एजेंसी…