जमशेदपुर: बारीडीह निवासी 8 वर्षीय आदित्य राज ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर शहर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. मिस/मिस्टर/ मिसेज/ किड्स मॉडलिंग- डांस प्रतियोगिता (इंडिया- एशिया) में शानदार प्रदर्शन करते हुए आदित्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है. उनकी इस सफलता से परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, यह प्रतियोगिता 16 और 17 मई को आदित्यपुर स्थित द क्रूज में आयोजित हुई थी. प्रतियोगिता में कुल 13 राउंड हुए, जिसमें देशभर से करीब 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आदित्य राज ने अपने आत्मविश्वास, प्रस्तुति और प्रतिभा के दम पर दूसरा स्थान हासिल कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.
आदित्य की मां वर्षा श्रीवास्तव ने बताया कि बचपन से ही आदित्य को मॉडलिंग में रुचि रही है और परिवार ने हमेशा उसे प्रोत्साहित किया है. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में मिली यह सफलता उसके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत शुरुआत है.
आदित्य के नाना दीपक श्रीवास्तव रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल में गेम्स टीचर रह चुके हैं. वहीं उनकी मां एक शिक्षिका हैं और चाहती हैं कि उनका बेटा मॉडलिंग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचे. परिवार के अन्य सदस्य भी लगातार उसका हौसला बढ़ा रहे हैं.
आदित्य राज ने कहा कि वह भविष्य में मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और फिलहाल आगामी नेशनल प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हुए हैं. उनकी यह उपलब्धि शहर के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बन रही है.



