- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा:आगामी 31 मई को झारखंड बंगाली समिति मिहिजाम शाखा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले “रवींद्र नजरुल संध्या” कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के उद्देश्य से तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी क्रम में कार्यकारी अध्यक्ष नूपुर सरकार की अध्यक्षता में दो अलग-अलग स्थानों पर बैठक आयोजित की गई. पहली बैठक निमाई कोठी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में तथा दूसरी बैठक आम बागान स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में संपन्न हुई. बैठक में बंगाली समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम की सफलता को लेकर अपने सुझाव साझा किए. इस दौरान आयोजन की रूपरेखा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…
आदित्यपुर: भाजपा नेता दीपक सिंह ने सोमवार को जुस्को के अधिकारी सुमित कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात कर वार्ड संख्या-34 स्थित बाबाकुटी क्षेत्र में जुस्को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बेहतर बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई. दीपक सिंह ने दावा किया कि बहुत जल्द बाबाकुटी में जुस्को बिजली आपूर्ति का रास्ता साफ होगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में जेवीबीएनएल के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है, लेकिन व्यवस्था काफी लचर है. हल्की बारिश या मौसम खराब होते ही घंटों बिजली कट जाती है, जिससे भीषण गर्मी में…
चांडिल :आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को चांडिल अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय ने की. इस दौरान नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी नितिन शिवम् गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग शामिल हुए. बैठक के दौरान बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने, विधि-व्यवस्था बनाए…
चांडिल: कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत भाभी होटल के समीप स्थित चौक की जर्जर सड़क अब स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है. सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढे और अधिक गहरे हो गए हैं, जिससे राहगीरों की परेशानी लगातार…
सरायकेला: जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में झारखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जानकारी सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनुभव भारद्वाज ने दी. उन्होंने बताया कि कांड्रा थाना कांड संख्या-09/2026, दिनांक 24 मई 2026, धारा 308(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था. 22 मई 2026 को झारखंड ग्रामीण बैंक की कांड्रा शाखा के मैनेजर को मोबाइल नंबर 7549316946 से कॉल कर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. कॉल करने वाले…
सरायकेला: आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के तत्वावधान में आनंद विहार सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह में जागृति क्लब के संस्थापक, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व सदस्य एवं टाटा स्टील से 44 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए समाजसेवी योगेंद्र प्रसाद गुप्ता को सम्मानित किया गया. समारोह में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, समाजसेवी अरविंद कुमार पप्पू, अधिवक्ता नीरज कुमार एवं एसएन यादव ने संयुक्त रूप से उन्हें बुके, शॉल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति की ओर से पुरेंद्र नारायण सिंह ने योगेंद्र प्रसाद गुप्ता को संविधान…
Kharsawan Police Success खरसावां: पुलिस की बड़ी सफलता, गुम हुए 5 मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाई राहत
सरायकेला: जिले में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन डिवाइस अभियान” का सकारात्मक असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है. गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को खरसावां थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना क्षेत्र से गुम हुए कुल पांच मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया. मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई. कई लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि उनका मोबाइल दोबारा मिल पाएगा, लेकिन खरसावां थाना पुलिस की सक्रियता…
जमशेदपुर: पोटका अंचल अंतर्गत रोहिणीबेड़ा मौजा में बाहरी लोगों द्वारा अशांति फैलाने और जातीय विवाद उत्पन्न करने का मामला सामने आया है. इसे लेकर गांव के ग्रामीणों ने पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ बाहरी लोग अवैध रूप से वन एवं रैयती भूमि पर कब्जा कर गांव का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि रोहिणीबेड़ा मौजा प्राचीन काल से सोहदा गाड़ी क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसे कपाड़ा गाड़ी घाट के नाम से भी जाना जाता है.…
सरायकेला: शहरी क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्यशैली अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है. विभाग द्वारा प्रतिदिन मेंटेनेंस और लेबर कार्य के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाने की चर्चा है, लेकिन इसके बावजूद शहर की बिजली व्यवस्था लगातार बदहाल बनी हुई है. आए दिन बिजली फॉल्ट, लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मर खराबी, तार टूटने और घंटों बिजली कटौती से आम लोग परेशान हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग कागजों में बड़े पैमाने पर मेंटेनेंस दिखाकर भारी-भरकम बिल तैयार कर रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर वास्तविक काम नजर नहीं आ रहा. कई मोहल्लों में…
सरायकेला: जिले के सीनी पंचायत में पुलिस प्रशासन द्वारा सोमवार को व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में ग्रामीणों और महिलाओं को विभिन्न सामाजिक और आपराधिक विषयों पर जागरूक किया गया. अभियान के दौरान महिला अपराध, डायन-बिसाही, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर फ्रॉड, सड़क सुरक्षा और बच्चा चोरी की अफवाहों जैसे मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई. पुलिस टीम ने लोगों से किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस…