- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से जामताड़ा पुलिस द्वारा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में विशेष मॉक ड्रिल (Mock Drill) का आयोजन किया गया. यह अभ्यास पुलिस अधीक्षक Shambhu Kumar Singh के निर्देश पर संपन्न कराया गया. मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस जवानों ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, भीड़ नियंत्रण, दंगा नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई तथा सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अभ्यास किया. इस दौरान पुलिस बल की तत्परता, समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता का भी परीक्षण किया गया. अधिकारियों ने जवानों को हर परिस्थिति में सतर्क एवं संयमित रहकर कार्य…
जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित नगर परिषद बाजार के यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को एक और कामयाबी मिली है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुगसलाई के पांडेय मुहल्ला निवासी सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार और टेल्को मनीफीट आदर्शनगर निवासी सागर उपाध्याय के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दोनों ने पूछताछ में खुद को मनीष सिंह गिरोह का सदस्य बताया है और घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार…
जामताड़ा: ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के दौरान जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जामताड़ा विद्युत विभाग ने विशेष तैयारी की है. विद्युत कार्यपालक अभियंता अभिषेक आनंद ने बताया कि 27 मई से 28 मई तक जिले में अस्थायी नियंत्रण कक्ष संचालित किए जाएंगे, ताकि किसी भी विद्युत समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके. उन्होंने कहा कि सभी सहायक विद्युत अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और पर्व के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. जिलेभर में कुल 8 नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं, जहां विद्युत कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की…
खूंटी: जिले से राहत भरी खबर सामने आई है, जहां पुलिस के “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान ने 56 लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी. जिले भर में गुम और चोरी हुए 56 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने उन्हें उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया. मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों की खुशी देखने लायक थी. कई लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि उनका खोया मोबाइल दोबारा मिल पाएगा, लेकिन खूंटी पुलिस की सक्रियता और तकनीकी टीम की मेहनत से यह संभव हो सका. एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि जिले में मोबाइल गुम…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 52 बीघा इलाके के पास एक युवक का जला हुआ शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान 40 वर्षीय मोहम्मद मुस्तकीम के रूप में हुई है, जो कपाली ओपी क्षेत्र के सालबागान वार्ड संख्या-11 गौसनगर का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि वह पिछले रविवार से लापता था. परिजनों ने उसकी काफी तलाश…
सरायकेला: जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है. उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग ने सोमवार देर रात और मंगलवार तड़के सुबह विशेष जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी, खान निरीक्षक समीर ओझा और चौका थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में जमशेदपुर-रांची राष्ट्रीय उच्च पथ NH-33 पर औचक वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान लौह अयस्क लदे दो वाहन क्रमांक JH05DL1151 और NL01AF5867 वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद दोनों वाहनों को विधिसम्मत कार्रवाई के लिए चौका थाना…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत फॉरेस्ट इलाके के बाबन बीघा में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव बुरी तरह से जला हुआ होने के कारण मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने जंगलनुमा इलाके में शव पड़े होने की जानकारी कपाली ओपी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने…
जामताड़ा: जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में लगातार लूट और हथियारबंद वारदातों को अंजाम देने वाले एक 17 वर्षीय नाबालिग अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस, लूटे गए मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे बाइक बरामद की है. जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि 3 और 4 मई की रात ढेकीपाड़ा कब्रिस्तान के पास एक रेलकर्मी को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की गई थी. इसके बाद 11 मई को चित्तरंजन की रहने वाली कविता रेणु से भी नकदी…
जमशेदपुर: गोविंदपुर जलापूर्ति योजना क्षेत्र में पिछले 48 घंटे से पानी सप्लाई पूरी तरह ठप रहने के कारण लोगों का गुस्सा अब सड़क पर फूटने लगा है. जलापूर्ति बाधित होने से 21 पंचायतों के करीब 22 हजार परिवार गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. भीषण गर्मी के बीच लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है, जबकि सरकारी दावे सिर्फ कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, जलापूर्ति बंद होने का कारण बिजली आपूर्ति बाधित होना बताया जा रहा है, लेकिन लगातार दो दिनों से समस्या का समाधान नहीं होने पर…
रामगढ़: पुलिस को राहुल दुबे गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पतरातू अनुमंडल क्षेत्र में रंगदारी और लेवी की मांग को लेकर दहशत फैलाने वाले राहुल दुबे गिरोह के सात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, करीब 40 राउंड जिंदा गोली, दो अपाचे बाइक और छह एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मार्च महीने में राहुल दुबे गैंग द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री, ऑसम दूध फैक्ट्री और रेल निर्माण कार्य में लगी कंपनियों…