- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत हासाडुगरी स्थित चांद होटल के समीप आज भी कई परिवार बांस-बल्ली के सहारे बिजली कनेक्शन लेकर अपने घरों को रोशन करने को मजबूर हैं. क्षेत्र में वर्षों से अस्थायी व्यवस्था के जरिए बिजली आपूर्ति की जा रही है, लेकिन अब तक स्थायी बिजली पोल और सुरक्षित तार लगाने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बांस के सहारे लटकाए गए बिजली तार बारिश और तेज हवा के दौरान कई बार नीचे गिर जाते हैं, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी…
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र के प्रसिद्ध स्नेक रेस्क्यूअर असगर इमाम को गुरुवार को रेस्क्यू अभियान के दौरान नाग सांप ने काट लिया. घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एक इलाके में सांप पकड़ने के दौरान नाग सांप ने उनके हाथ में डंस लिया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और सहयोगियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. असगर इमाम लंबे समय से कपाली समेत आसपास के…
जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. जहां हाल के दिनों में फायरिंग और चापड़बाजी की अनेकों घटनाएं हो चुकी है. ताज़ा घटना गुरुद्वारा बस्ती का है जहां पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक घटना सामने आई है. आरोप है कि बीजेपी की महिला कार्यकर्ता लक्की कौर और उनके पुत्र राजवीर सिंह ने दो महिलाओं पर चापड़ से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. जानकारी के अनुसार, 11 मई को परविंदर कौर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को राजवीर…
जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयडीह जंगल के समीप गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार चार युवक घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार आशाडीह गांव निवासी 23 वर्षीय मोइन अंसारी, 16 वर्षीय मोहम्मद सकील, 15 वर्षीय रहमद अंसारी और 12 वर्षीय मोहम्मद हनीस एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों युवक सड़क…
सरायकेला: जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है. उपायुक्त और उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत खरसावां थाना क्षेत्र के ग्राम रीडिंग टोला, कातीदिरी में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की गई. आसूचना संकलन के आधार पर गुरुवार को जिला उत्पाद विभाग की टीम ने इलाके में छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान कुल तीन अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त कर दिया गया. छापेमारी के दौरान करीब 1100 किलोग्राम जावा महुआ और 40 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई. बरामद सभी…
सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार देर रात जिला खनन विभाग और खरसावां थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने खरसावां चौक पर औचक वाहन जांच अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान खनिजों के परिवहन कर रहे वाहनों की गहन जांच की गई. इसी क्रम में बालू लदे वाहन संख्या JH01CD- 2078 को रोका गया. जांच के दौरान चालक वाहन से संबंधित वैध परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद जिला खनन विभाग की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई…
जमशेदपुर: मानगो ईदगाह में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व धार्मिक उत्साह, भाईचारे और अमन-शांति के माहौल में मनाया गया. सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की. नमाज मदिना मस्जिद के इमाम ओवैश अल अज़हरी ने पढ़ाई. इस दौरान मुल्क में अमन, शांति और तरक्की की दुआ मांगी गई. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. ईदगाह परिसर में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला. लोगों ने कुर्बानी, त्याग और इंसानियत का संदेश देते हुए समाज में प्रेम, एकता और सौहार्द बनाए रखने…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला खनन कार्यालय ने कार्रवाई तेज कर दी है. इसी क्रम में गुरुवार तड़के सोनुआ थाना क्षेत्र में खनन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे तीन वाहनों को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, खान निरीक्षक देवानंद शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार सुबह करीब 3 बजे सोनुआ के वैधमारा रेलवे फाटक के पास औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया. इस दौरान वहां से गुजर रहे तीन संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच की गई. जांच के दौरान वाहन चालकों से बालू…
सरायकेला: मॉडेल महाविद्यालय खरसावां के नवनिर्मित एवं सुसज्जित सभागार में बुधवार को कॉलेज के प्रथम दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बिनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ. समारोह में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि डॉ. मीरा मुंडा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं. कार्यक्रम की शुरुआत छात्र- छात्राओं द्वारा स्थानीय “हो” भाषा में प्रस्तुत स्वागत गान से हुई. इसके बाद कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलगीत के गायन और दीप प्रज्वलन के साथ समारोह…
जामताड़ा: राजवाड़ी इंडोर स्टेडियम में जामताड़ा जिला इंडोर गेम एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप सह जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार एवं विशिष्ट अतिथि डी.एन. अकादमी स्कूल के निदेशक प्रदीप कुमार भैया ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को सम्मानित किया. समारोह के दौरान विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों, पदक विजेताओं एवं प्रशिक्षकों को मेडल, उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में खिलाड़ियों और अभिभावकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला. मुख्य अतिथि…