Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बिजली आपूर्ति क्षेत्र, जमशेदपुर के महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व महाप्रबंधक अजीत कुमार एवं विद्युत आपूर्ति अंचल, जमशेदपुर के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार ने किया. इस दौरान महाप्रबंधक कार्यालय के नए भवन परिसर में खाली पड़ी जगहों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए. कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. मौके पर अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार ने कहा कि बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति…

Read More

रांची: झारखंड की राजनीति में राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के भीतर सियासी गर्मी बढ़ गई है. कांग्रेस द्वारा बिना औपचारिक सहमति के उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने खुलकर नाराजगी जाहिर कर दी है. अब मामला सिर्फ सीट बंटवारे का नहीं, बल्कि गठबंधन में सम्मान और वर्चस्व की लड़ाई का रूप लेता दिख रहा है. JMM के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने साफ शब्दों में कहा कि राज्यसभा चुनाव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और गठबंधन दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि पार्टी…

Read More

चांडिल: प्रखंड के मानीकुई गांव में शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय गोलक बिहारी मांझी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर विधायक सविता महतो एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम के दौरान विधायक सविता महतो ने झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्गीय गोलक बिहारी मांझी के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी बिजली मांझी से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना. इस दौरान विधायक ने स्वर्गीय मांझी के सामाजिक एवं आंदोलनकारी योगदान को याद करते हुए कहा कि गोलक बाबू एक मिलनसार और जनप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे. झारखंड आंदोलन में…

Read More

चांडिल: थाना क्षेत्र के चाकुलिया गांव स्थित जियो टावर में केबल चोरी करते हुए पकड़े गए आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है. वहीं मामले में पकड़े गए एक नाबालिग को बाल सुधार गृह, चाईबासा भेजा गया है. थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार को चाकुलिया स्थित जियो टावर से केबल चोरी करते हुए रजनीश कुमार सिंह (24) को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. आरोपी गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र का निवासी है. वह वर्तमान में जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के राजस्थान सेवा सदन के समीप रह रहा…

Read More

कांड्रा:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस वर्ष की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” को केंद्र में रखते हुए साइकिल रैली, पौधरोपण अभियान, जागरूकता व्याख्यान एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं एपीएनआरएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौती बन चुका है. ऐसे…

Read More

जामताड़ा: साइबर अपराध से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में वेस्ट दिल्ली साइबर पुलिस स्टेशन की टीम गुरुवार को जामताड़ा पहुंची. टीम ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जामताड़ा बाजार के एक आलू व्यवसायी दीपक अग्रवाल को उनके न्यू टाउन स्थित आवास पर नोटिस सौंपा. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जामताड़ा बाजार में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. व्यवसायी वर्ग और स्थानीय लोगों के बीच मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि पुलिस की ओर से जांच के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. जानकारी…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को प्रशासन के समक्ष रखा. उपायुक्त ने सभी आवेदकों से क्रमवार मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें और आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया, जबकि अन्य मामलों के त्वरित एवं नियमानुसार समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. …

Read More

कपाली: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने एक व्यक्ति की पहचान एवं उससे संबंधित जानकारी जुटाने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है. पुलिस ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगों से आवश्यक सूचना साझा करने का अनुरोध किया है. कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के बारे में जानकारी एकत्र करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान, निवास स्थान, गतिविधियों अथवा उससे जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी के संबंध में आम लोगों का सहयोग जांच के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.…

Read More

सरायकेला: जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है. जीएसएफ गार्ड कंपनी द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए जिले के नौ प्रखंडों में विशेष भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे. यह भर्ती अभियान 8 जून से 18 जून तक चलेगा, जिसमें योग्य अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न चरणों की परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. भर्ती कार्यक्रम के तहत 8 जून को कुकड़ू, 9 जून को नीमडीह, 10 जून को ईचागढ़, 11 जून को चांडिल, 13 जून को राजनगर, 15 जून को गम्हरिया, 16 जून को कुचाई, 17 जून को खरसावां तथा…

Read More

सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई. बैठक में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उप विकास आयुक्त रीना हसदा समेत परिषद के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों में डीएमएफटी निधि से संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. साथ ही योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्र भवन…

Read More