Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: स्थित स्टूडेंट्स करियर पॉइंट ने सोशल मीडिया के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. संस्थान के फेसबुक पेज पर 5 लाख, इंस्टाग्राम पर 1.30 लाख तथा यूट्यूब पर 11 हजार फॉलोअर्स पूरे होने की खुशी में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्थान के निदेशक आमिर अंसारी के नेतृत्व में केक काटकर उपलब्धि का उत्सव मनाया गया. समारोह में संस्थान के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान सभी ने संस्थान की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और एक-दूसरे को बधाई दी. कार्यक्रम को संबोधित करते…

Read More

सरायकेला: उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साहिबगंज स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रीना हसदा और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर भी उपस्थित रहीं. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वृद्धाश्रम में उपलब्ध आवासीय, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने वृद्धजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों और दैनिक सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. गर्मी के मौसम को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को वृद्धाश्रम में कूलर,…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित इस्लामनगर में हुए फायरिंग कांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले की जानकारी चांडिल एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता के दौरान दी. गिरफ्तार आरोपी की पहचान इस्लामनगर निवासी 42 वर्षीय अशफाक अहमद उर्फ बल्लू के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार 2 जून 2026 को जमीन पर कार्य करा रहे अफसर नवाज पर हमला करते हुए फायरिंग की गई थी. घटना के बाद पीड़ित के बयान पर कपाली ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू…

Read More

चाईबासा: जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत धोलाबनी गांव में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ग्राम मुंडा जगन्नाथ महली के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोनुआ थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा अपनी टीम के साथ शामिल हुईं. इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाए और अधिक से अधिक पौधे लगाने…

Read More

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी के समीप रेलवे पुल के नीचे से शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. घटना की जानकारी मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मृतक की पहचान…

Read More

जामताड़ा : पुलिस ने मोबाइल चोरी कांड का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी के आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं. मामले में एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध बालक को पकड़ा गया है, जिसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है. पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की गई. उनके निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वसीम रजा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने मोबाइल चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया. जानकारी के अनुसार, जामताड़ा थाना…

Read More

जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 106 वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), सुंदरनगर, जमशेदपुर द्वारा वाहिनी परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए. इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देना था. इस अवसर पर 106 वाहिनी के…

Read More

जामताड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जामताड़ा द्वारा रेलवे परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आरपीएफ थाना एवं जामताड़ा रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पी.सी. भास्कर, स्टेशन प्रबंधक सुरेंद्र पासवान, आरपीएफ सब इंस्पेक्टर सौरभ कुमार, आईओडब्ल्यू कर्मी सुधीर कुमार सहित आरपीएफ के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे. सभी ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. इस अवसर पर…

Read More

जामताड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जामताड़ा नगर पंचायत द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ऐतिहासिक गांधी मैदान में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्षा आशा गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत, राजा नित्य गोपाल सिंह सहित सभी वार्ड पार्षद, सफाई मित्र एवं नगर पंचायत कर्मियों ने भाग लिया. सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा नगर क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए जनआंदोलन खड़ा करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्षा आशा गुप्ता ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय…

Read More

सरायकेला: नगर पंचायत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छऊ पार्क परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि, वार्ड पार्षदों, अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लेकर पौधारोपण किया तथा नगर को स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच पौधारोपण भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षित वातावरण देने का सबसे प्रभावी उपाय है. उन्होंने नगरवासियों से अपने जीवन में कम से…

Read More