जामताड़ा: साइबर अपराध से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में वेस्ट दिल्ली साइबर पुलिस स्टेशन की टीम गुरुवार को जामताड़ा पहुंची. टीम ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जामताड़ा बाजार के एक आलू व्यवसायी दीपक अग्रवाल को उनके न्यू टाउन स्थित आवास पर नोटिस सौंपा.


पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जामताड़ा बाजार में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. व्यवसायी वर्ग और स्थानीय लोगों के बीच मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि पुलिस की ओर से जांच के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.
जानकारी के अनुसार नोटिस साइबर अपराध से जुड़े एक मामले की जांच के क्रम में दिया गया है. संबंधित व्यवसायी को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यवसायी लंबे समय से व्यापार से जुड़े हुए हैं, ऐसे में उनका नाम साइबर जांच से जुड़ने की खबर ने कई लोगों को चौंका दिया है.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. इस बीच नोटिस की कार्रवाई के बाद शहर के कारोबारी वर्ग में भी उत्सुकता और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल



