- Jharkhand Assembly Estimates Committee Visit सरायकेला: चांडिल डैम पहुंची विधानसभा की प्राक्कलन समिति, विस्थापितों ने उठाया जमीन के पर्चे और पुनर्वास सुविधाओं का मुद्दा
- Saraikela AJSU Resignation सरायकेला: आजसू में इस्तीफों का सिलसिला जारी, नीमडीह जिला परिषद सदस्य असित सिंह पात्र ने भी छोड़ी पार्टी
- Bindal Mall Firing Case जमशेदपुर ब्रेकिंग: बिंदल मॉल फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन यादव समेत दो गिरफ्तार
- JMM Leader Chameli Devi जामताड़ा: तृषा के निधन से गमगीन दीपिका से मिलीं चमेली देवी, बोलीं- मां का दर्द मां ही समझ सकती है
- Kandra Suspicious Vehicle कांड्रा: ब्लैक फिल्म लगी बिना नंबर प्लेट की कार पकड़ाया, आगे शीशे पर लिखा था *’Villian’*
- Devendra Majhi Martyrdom Day 2026 14 अक्टूबर को मनेगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि सभा की तैयारी में जुटा झामुमो
- Saraikela Road Accident सरायकेला: नुवागांव में बाइक स्किट होने से सड़क निर्माण के मुंशी गंभीर रूप से घायल
- Kolhan University Convocation 2026 राजनगर: प्रियंका ने कोल्हान विश्वविद्यालय में लहराया परचम, गोल्ड मेडल से सम्मानित
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित बेलीबोधन घाट के पास पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी के पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. शनिवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलीबोधन घाट क्षेत्र में एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है और किसी बड़ी आपराधिक…
जामताड़ा: जिले के मिहिजाम शहर स्थित कानगोई हनुमान मंदिर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है. ट्रांसफार्मर के पास करंट की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा मंदिर रोड निवासी पशुपालक सत्येंद्र यादव के दो मवेशी चरते हुए कानगोई हनुमान मंदिर के समीप स्थित ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गए. आरोप है कि ट्रांसफार्मर के आसपास फैले खुले और असुरक्षित बिजली तारों में करंट प्रवाहित हो रहा था. इसी की…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. गुरुद्वारा से मत्था टेककर लौट रही एक बुजुर्ग महिला को पुलिसकर्मी बनकर आए दो शातिर ठगों ने अपना शिकार बना लिया. ठग महिला के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए और उनकी जगह नकली चूड़ियां तथा अंगूठी थमा गए. पीड़िता की पहचान प्रकाश कौर के रूप में हुई है. घटना के बाद वह बिष्टुपुर थाना पहुंचीं और मामले की शिकायत दर्ज कराई. महिला ने बताया कि वह गुरुद्वारा से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके पास पहुंचे. …
जमशेदपुर: शहर में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं के बीच मानगो थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने वाहन चोरी करने और चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं मामले में नामजद दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों में मो. शाकिब, दानिश खान, इस्माइल आलम, मो. अयान और मो. नसीम अख्तर शामिल हैं. जबकि नयाब मुस्तफा और सरफराज अली फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. सभी आरोपी मानगो, उलीडीह और आजादनगर थाना…
गम्हरिया:सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना के सामने शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सिग्नल पोल से टकरा गई. दुर्घटना में कार चालक सुरक्षित रहा और उसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई. हालांकि हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार हुंडई योन कार संख्या JH 05 BF 1252 अचानक सड़क किनारे लगे सिग्नल पोल से जा टकराई. दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर काफी जोरदार थी, लेकिन कार सवार सुरक्षित बाहर निकल आया. घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार…
खरसावां: थाना परिसर में शुक्रवार को विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में खरसावां के पूर्व थाना प्रभारी एसआई गौरव कुमार को भावभीनी विदाई दी गई, जबकि नवपदस्थापित थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. गौरव कुमार का स्थानांतरण चौका थाना प्रभारी के रूप में किया गया है. इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, पुलिस पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने गौरव कुमार के लगभग दो वर्षों के कार्यकाल की सराहना की. उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में खरसावां प्रखंड विकास पदाधिकारी…
जामताड़ा: जिले के कर्माटांड़ प्रखंड की तरकोजीरी पंचायत से विश्व पर्यावरण दिवस पर सामने आई एक तस्वीर ने सरकारी अभियानों की गंभीरता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. यहां पौधारोपण के नाम पर कथित तौर पर जड़विहीन हरी-भरी डालियां जमीन में गाड़कर कार्यक्रम पूरा कर लिया गया और तस्वीरों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे दिया गया. जानकारी के अनुसार पंचायत मंडप परिसर में पांच पौधे लगाए जाने का दावा किया गया था. इनमें आम, बरगद, पीपल समेत अन्य पौधों के नाम शामिल थे. लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिन चीजों को पौधा बताकर लगाया…
चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत गैस गोदाम रोड स्थित भाभी होटल चौक के समीप सड़क किनारे 20 रुपये के नोट का आधा हिस्सा पड़ा मिलने से क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों की नजर जब फटे हुए नोट पर पड़ी, तो देखते ही देखते यह बात आसपास के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे पड़े आधे नोट को देखने के लिए कई लोग वहां रुकने लगे. लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा कि भारतीय मुद्रा का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का…
सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुई हल्की बारिश के बाद बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. शाम करीब 5 बजे से बाधित हुई बिजली आपूर्ति कई इलाकों में 14 से 15 घंटे तक बहाल नहीं हो सकी. भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबी बिजली कटौती से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और बिजली विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश सामान्य थी और कहीं भी तेज आंधी-तूफान जैसी स्थिति नहीं बनी थी. इसके बावजूद पूरे नगर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था घंटों तक ठप रहना विभागीय लापरवाही को…
आदित्यपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, आदित्यपुर के कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित वातावरण के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना था. इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए वृक्षारोपण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है. कार्यक्रम में विद्युत कार्यपालक अभियंता, आदित्यपुर संदीप कुमार पासवान, विद्युत कार्यपालक…