Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर: कमलपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना के बाद कथित गोवंश तस्करी का मामला उजागर होने से इलाके में चर्चा का माहौल है. बांगुड़दा साहेब बांध के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुई एक स्कॉर्पियो से दो गोवंश बरामद किए गए हैं, जबकि वाहन में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए. जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक और उसके साथ मौजूद अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर घटनास्थल से भाग निकले. सुबह जब ग्रामीणों की नजर क्षतिग्रस्त वाहन पर…

Read More

जमशेदपुर: पुलिस ने साकची बाजार से लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में कपाली निवासी एक दंपती को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कथित तौर पर बच्ची को अपने पास रखने की नीयत से उसका अपहरण किया था. बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी संदीप मीणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई 2026 को उलीडीह थाना क्षेत्र के हयात नगर निवासी इख्तियाज ने साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी तीन वर्षीय बेटी साकची बाजार से अचानक लापता…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में हुए चर्चित फायरिंग कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. अफसर नवाज पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर एक पिस्टल भी बरामद की गई है, जिसके घटना में इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है. चांडिल एसडीपीओ ने बताया कि 2 जून की दोपहर इस्लामनगर वार्ड संख्या-5 स्थित मजार के पीछे अफसर नवाज पर जान मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी. घटना के…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच बुधवार को स्थानीय लोगों ने सतर्कता का परिचय देते हुए दो युवकों को रंगेहाथ पकड़ लिया. मामला जयप्रकाश उद्यान का है, जहां कुछ युवक बिजली के पोल को काटकर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार युवक मिलकर पार्क परिसर में लगे बिजली के पोल को काट रहे थे. इसी दौरान आसपास के लोगों की नजर उन पर पड़ गई. स्थानीय लोगों ने जब विरोध किया और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो मौके पर अफरा- तफरी मच गई. लोगों…

Read More

जामताड़ा: प्रखंड अंतर्गत चन्द्रदीपा पंचायत के चन्द्रदीपा गांव में संचालित पत्थर खदान और क्रशर को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है. ग्रामीणों ने श्री साईं इंटरप्राइजेज पर लीज क्षेत्र से बाहर अनाबादी भूमि पर अवैध खनन और कब्जे का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीण सहदेव हेंब्रम सहित अन्य लोगों का कहना है कि मौजा संख्या-10 के प्लॉट नंबर 1146 की जमीन पर अवैध रूप से खनन कार्य किया जा रहा है, जबकि खदान के सूचना बोर्ड में इस भूमि का कोई उल्लेख नहीं है. ग्रामीणों के अनुसार कंपनी को निर्धारित…

Read More

पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया. बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई और चीख- पुकार के बीच स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. जानकारी के अनुसार बारात गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी से लौट रही थी, तभी अमरापाड़ा के सिंगरसी मालीपाड़ा गांव के…

Read More

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत करनडीह लाईन टोला में बीती रात हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है. 35 वर्षीय कनवाई चालक मोहन सोरेन की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसके बाद सुबह उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के संदेह में राजू मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. आरोप है कि अवैध संबंध के शक में…

Read More

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरियाबेड़ा स्थित धर्माबांधा में मंगलवार की रात घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जब रिश्तों की गर्माहट अचानक हिंसा में बदल गई. आरोप है कि होटल संचालक बापी मंडल ने विवाद के दौरान अपनी पत्नी गीता मंडल (40) के सिर पर खलबट्टे से जोरदार वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से गिर पड़ीं. घटना के बाद घर में अफरा- तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की सूचना पर एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गीता को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तमाम…

Read More

जामताड़ा: जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि जरूरी दस्तावेज लेने ससुराल पहुंचने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और विरोध करने पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया. मामला नाराडीह निवासी 21 वर्षीय नाजिया खातून से जुड़ा है, जिनका निकाह वर्ष 2024 में पियालशोला निवासी मुरस्लिम अंसारी के साथ हुआ था. पारिवारिक विवाद के कारण वह फिलहाल अपने मायके में रह रही थीं. पीड़िता के अनुसार, 7 जून को वह अपने आवश्यक दस्तावेज लेने ससुराल गई थीं,…

Read More

सरायकेला: जिले में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर बिरसा चौक, सरायकेला एवं समाहरणालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों और कर्मियों के साथ भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस दौरान उनके संघर्ष, त्याग और सामाजिक चेतना को नमन किया गया. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कहा गया कि भगवान बिरसा मुंडा जल, जंगल और जमीन की रक्षा, आदिवासी अस्मिता,…

Read More