Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने सभी आवेदकों से क्रमवार मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया. वहीं शेष मामलों के त्वरित और समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. जनता दरबार में कोविड-19 से प्रभावित बच्चों को शिक्षा एवं स्पॉन्सरशिप योजना…

Read More

सरायकेला: जिले के कांड्रा चेक पोस्ट पर मंगलवार को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान उपायुक्त के निर्देश पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) निदेशक सह जिला परिवहन पदाधिकारी अजय तिर्की के नेतृत्व में संचालित किया गया. अभियान में सड़क सुरक्षा टीम और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से बस, टैक्सी, निजी कार तथा विभिन्न व्यावसायिक वाहनों की जांच की. इस दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई. साथ ही सीट बेल्ट के…

Read More

रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव में राजनीतिक हलचल उस समय तेज हो गई जब निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवाणी के नामांकन पत्र पर तकनीकी आपत्तियां दर्ज कराई गईं. मंगलवार को विधानसभा सचिवालय में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कांग्रेस और झामुमो ने नाथवाणी के नामांकन को लेकर कई सवाल उठाए, जिसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने मामले पर अंतिम फैसला बुधवार तक के लिए टाल दिया. सूत्रों के अनुसार इंडिया गठबंधन की ओर से नामांकन पत्र में दस्तावेजों के बीच नाम की प्रविष्टि में अंतर और चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित एक अनिवार्य कॉलम के अभाव को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई.…

Read More

चांडिल: ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया. इस अवसर पर उन्होंने चांडिल क्षेत्र के भादूडीह, हुमीद, खोखरोडीह, बड़ालाखा, काटीया सहित कुकड़ू प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. विधायक सविता महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, आदिवासी समाज के गौरव और झारखंड की पहचान हैं. उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए शोषण और अन्याय के खिलाफ ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया था. उन्होंने…

Read More

धनबाद: जिला के बाघमारा क्षेत्र में एक बार फिर हिंसा ने लोगों को दहला दिया है. सोनारडीह ओपी क्षेत्र के बहियारडीह बस्ती में मंगलवार को गोलीबारी और बमबाजी की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. हमलावरों ने एक दुकानदार के घर और दुकान को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की और बम फोड़े. जानकारी के अनुसार, बहियारडीह निवासी दुकानदार दीपक साव पर जानलेवा हमला किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने दीपक साव के घर और दुकान पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर…

Read More

चतरा: जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 7 लाख रुपये मूल्य की अफीम बरामद की है. साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अफीम की खेप ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर गिद्धौर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और आरोपी उदय दांगी को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा…

Read More

हजारीबाग: पुलिस ने साधु का वेश धारण कर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक महिला से ठगा गया सोने का जेवर भी बरामद किया है. गिरफ्तार सभी आरोपी बिहार के रोहतास जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने साधु बनकर एक महिला को धार्मिक बातों और आस्था के नाम पर अपने झांसे में लिया. इसके बाद चालाकी से महिला के सोने के आभूषण ठगकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में…

Read More

सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली, पोषण सेवाएं, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) गतिविधियों तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (CDPO) और महिला पर्यवेक्षिकाओं (LS) को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि केंद्रों में बच्चों को मिलने वाले पूरक पोषाहार, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और शिक्षा गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए.…

Read More

रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी की उम्मीदवारी को लेकर नया मोड़ सामने आया है. उनके नामांकन पत्र में तकनीकी गड़बड़ी पाए जाने के बाद चुनाव अधिकारियों ने मामले को केंद्रीय चुनाव आयोग के पास भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच के दौरान परिमल नथवानी के दस्तावेजों में तकनीकी त्रुटि सामने आई. इसके बाद चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने मामले पर तत्काल अंतिम निर्णय लेने के बजाय निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगने का फैसला किया. फिलहाल परिमल नथवानी की उम्मीदवारी को होल्ड पर रखा गया है. केंद्रीय चुनाव आयोग से…

Read More

सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना तथा स्पॉन्सरशिप योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लंबित आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं से जोड़ा जाए तथा स्वीकृत लाभुकों को सहायता राशि का नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए. स्पॉन्सरशिप योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने…

Read More