जामताड़ा: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने देवघर–राघोपुर–देवघर MEMU स्पेशल ट्रेन के परिचालन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है. रेलवे के अनुसार यह ट्रेन पूर्व निर्धारित समय, मार्ग और ठहराव के साथ संचालित होती रहेगी.


रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 05573 राघोपुर–देवघर MEMU स्पेशल तथा 05574 देवघर–राघोपुर MEMU स्पेशल का परिचालन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा. इस अवधि में दोनों ट्रेनों के 61-61 फेरे होंगे.
रेलवे ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए इस सेवा को जारी रखने का फैसला लिया गया है. ट्रेन के समय, मार्ग और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे देवघर, राघोपुर समेत मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

