- Chaibasa Road Accident चाईबासा: मैक्स पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत, चालक फरार
- Jamtara Breaking News जामताड़ा:तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत, चेगायडीह गांव में पसरा मातम
- Saraikela Chhau Dance सरायकेला: छऊ नृत्य के सामाजिक-सांस्कृतिक प्रभाव पर शोध को मिली पीएचडी की मान्यता, अमलेश कुमार सिन्हा को मिली डॉक्टरेट उपाधि
- Gamharia CHC Dialysis Unit Start गम्हरिया: सीएचसी में डायलिसिस सेवा शुरू, बोले डीसी- मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
- Jamtara Deputy Commissioner जामताड़ा: जीवित विमला को सरकारी रिकॉर्ड ने मार डाला! भौतिक सत्यापन में खेल या लापरवाही? पेंशन बंद, अब जांच के आदेश
- Saraikela Chhau Music सरायकेला: चंदनकियारी में तीन दिवसीय सरायकेला छऊ संगीत कार्यशाला का शुभारंभ, ढोल-नगाड़े की थाप पर जीवंत हुई ऐतिहासिक विरासत
- Jamtara Chamber of Commerce MDR जामताड़ा: शुल्क के विरोध में 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे जामताड़ा के व्यापारी, गांधी प्रतिमा के समक्ष करेंगे उपवास
- Kulti Cyber Crime news आसनसोल: कुल्टी में साइबर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सात गिरफ्तार, 6 मोबाइल व 2 बाइक बरामद
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
आदित्यपुर: नगर निगम इन दिनों एक अनोखी पहेली का केंद्र बना हुआ है. मामला मृत्यु प्रमाण पत्र का है, लेकिन सवालों की सूची इतनी लंबी है कि उसका भी अलग से प्रमाण पत्र जारी करना पड़ सकता है. कहानी शुरू होती है 4 हजार रुपये की कथित रिश्वत मांगने के आरोप से. शिकायत हुई, हंगामा हुआ, विरोध प्रदर्शन हुआ. इसके बाद घटनाक्रम भी तेजी से आगे बढ़ा. जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा की जिम्मेदारी संभाल रहीं उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने प्रभार छोड़ दिया और संबंधित कर्मी रविंद्र राम को भी शाखा से हटा दिया गया. लेकिन यहां असली…
सरायकेला: जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में झारखंड मिनरल्स (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम) संशोधन नियमावली, 2026 तथा झारखंड लघु खनिज समनुदान (संशोधन) नियमावली, 2026 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, विभिन्न अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम…
सरायकेला: जिले में वित्तीय वर्ष 2026- 27 के राजस्व संग्रहण लक्ष्यों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है. समाहरणालय सभागार में गुरुवार को अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की राजस्व प्राप्ति और लक्ष्य पूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई. बैठक में अपर उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और राजस्व बढ़ाने के नए स्रोतों की पहचान करें. नगर…
जामताड़ा: जिले के दुलायडीह नगर भवन में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. दीप प्रज्वलन के साथ सम्मेलन की शुरुआत हुई. अपने संबोधन में विनोद पांडे ने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को बीएलओ-2 प्रशिक्षण, बूथ कमेटियों के सुदृढ़ संचालन और मतदाता सूची की निगरानी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बूथ ही…
सरायकेला: उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व एवं भू-अर्जन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), सीमांकन, भूमि अतिक्रमण, सरकारी भूमि संरक्षण, राजस्व अभिलेखों के संधारण एवं डिजिटलीकरण समेत विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने अंचलवार लंबित म्यूटेशन मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध और नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बिना पर्याप्त कारण किसी भी आवेदन को अस्वीकृत नहीं किया जाए तथा आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. बैठक…
जामताड़ा: कुर्मी पाड़ा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब एक घर के आंगन में करीब चार फीट लंबा जहरीला सांप दिखाई दिया. परिवार के सदस्य अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे, तभी उनकी नजर आंगन के एक कोने में कुंडली मारकर बैठे सांप पर पड़ी. सांप को देखते ही घर के लोगों में दहशत फैल गई और सभी सुरक्षित स्थान की ओर चले गए. कुछ ही देर में घटना की खबर आसपास के लोगों तक पहुंच गई. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए, लेकिन सांप के जहरीला होने की आशंका के…
जामताड़ा: जिले में चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद सफल अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ती जा रही है. गुरुवार को दर्जनों सफल अभ्यर्थी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की. अभ्यर्थियों ने बताया कि विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत चौकीदार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी. 17 फरवरी 2025 को विज्ञापन प्रकाशित हुआ था, जबकि 27 अप्रैल 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. इसके बाद 5 मई को लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया गया. 14 और 15 मई को शारीरिक…
आदित्यपुर: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन गुरुवार को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में उत्साह, उमंग और राजनीतिक संकल्प के साथ मनाया गया. लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं लालू विचार केंद्र के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह ने किया. इस अवसर पर लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के प्रतीक के रूप में 79 पाउंड का विशाल केक काटा गया. केक कटते ही सभागार “हैप्पी बर्थ डे टू यू लालू प्रसाद यादव” और “लालू यादव जिंदाबाद” के…
सरायकेला: विश्वविख्यात छऊ परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान के बाद सम्मान और बधाइयों का सिलसिला जारी है. संगीत नाटक अकादमी सम्मान 2025 के लिए चयनित सरायकेला छऊ मुखौटा निर्माण कला के वरिष्ठ गुरु सुशांत कुमार महापात्र को राज्यसभा सांसद एवं झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया. इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने गुरु सुशांत कुमार महापात्र को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान जताया और उनकी उपलब्धि को सरायकेला ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड और देश के लिए गौरव का विषय बताया. उनके साथ आदित्यपुर नगर…
चतरा: जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित प्रमोद कुमार हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. जिस मामले को शुरुआत में प्रेम प्रसंग और निजी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा था, उसकी असली वजह अवैध हथियारों का सौदा निकली. पुलिस जांच में सामने आया है कि हथियार उपलब्ध कराने के नाम पर 40 हजार रुपये एडवांस लेने के बाद वादा पूरा नहीं करने पर प्रमोद को उसके ही करीबी दोस्तों ने मौत के घाट उतार दिया था. गड़िया गांव निवासी प्रमोद कुमार के लापता होने के बाद उसके पिता ने राजपुर थाना में अपहरण…