Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह तालाब के समीप गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पारिवारिक कलह से परेशान एक बुजुर्ग ने कथित तौर पर खुद को आग लगाकर जीवन समाप्त करने का प्रयास किया. हालांकि मौके पर मौजूद एक युवक की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की तत्परता से उनकी जान बच गई. गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार धातकीडीह ए ब्लॉक निवासी सत्तार खान दोपहर के समय पेट्रोल लेकर तालाब के पास पहुंचे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. देखते…

Read More

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर स्थित बिहारी बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार रात जमकर बवाल हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि पहले मारपीट हुई और उसके बाद तीन राउंड फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. मामले को लेकर रामजनम नगर निवासी समीर नाग ने कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, वह अपने मित्र सन्नी गुप्ता और विकास तांती के साथ मरीन ड्राइव हाईवे के नीचे स्थित शौचालय…

Read More

जमुई: कोचिंग की किताबें लेकर घर से निकली एक छात्रा का सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया. गुरुवार सुबह जमुई जिले के खैरा बाजार में तेज रफ्तार गिट्टी लदे हाईवा ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में जनाक्रोश फूट पड़ा और देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया. मृतक छात्रा की पहचान बरियारपुर गांव निवासी जितेंद्र रावत की पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मुस्कान रोज की तरह सुबह करीब सात बजे साइकिल से कोचिंग…

Read More

हाजीपुर: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के अवसर पर वैशाली जिले के भगवानपुर में अनोखे अंदाज में जश्न मनाया गया. राजद के वरिष्ठ नेता केदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल- नगाड़ों और मृदंग की धुन पर जन्मदिन समारोह आयोजित किया. इस दौरान कुछ कार्यकर्ता पेड़ों पर चढ़े, जबकि केक काटने के लिए जेसीबी मशीन का भी इस्तेमाल किया गया. समारोह के दौरान लालू प्रसाद यादव के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने नेता के दीर्घायु और स्वस्थ…

Read More

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले में गुरुवार को आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया. तेज बारिश के बीच अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की घटनाओं में पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है. जानकारी के अनुसार, हादसा जिले के पौरा सहायक थाना और बेलदौर थाना क्षेत्र में हुआ. बताया जा रहा है कि कई किसान खेतों में मक्का की फसल की कटनी करा रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश से…

Read More

सरायकेला: झारखंड की विश्वविख्यात सरायकेला छऊ कला ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज कराई है. सरायकेला छऊ मुखौटा निर्माण कला के वरिष्ठ गुरु सुशांत कुमार महापात्र को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी सम्मान के लिए चुना गया है. वहीं युवा छऊ कलाकार कुनाल सामल को कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. संगीत नाटक अकादमी द्वारा हाल ही में इसकी आधिकारिक घोषणा की गई है. इस उपलब्धि से सरायकेला- खरसावां जिले सहित पूरे झारखंड के कला और सांस्कृतिक जगत में खुशी का…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. उपायुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खनन विभाग और कपाली ओपी पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात वाहन जांच अभियान चलाकर बालू परिवहन कर रहे एक ट्रेलर को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात कपाली ओपी क्षेत्र के पुडिसिली चौक पर संयुक्त जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान गुजर रहे वाहनों की जांच की जा रही थी. जांच के क्रम में बालू लदा ट्रेलर वाहन संख्या JH01FQ- 5184 को रोककर…

Read More

जामताड़ा: नगर पंचायत की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. नगर पंचायत अध्यक्ष आशा गुप्ता की सदस्यता और अयोग्यता से जुड़े मामले में झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने अंतिम सुनवाई की तारीख तय कर दी है. इस सुनवाई के बाद मामले की दिशा और जामताड़ा की स्थानीय राजनीति का भविष्य काफी हद तक स्पष्ट हो सकता है. विभाग के अपर सचिव-सह-जांच पदाधिकारी जुल्फिकार अली द्वारा जारी पत्रांक-1983 के तहत संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया गया है. झारखंड नगरपालिका निर्वाचित प्रतिनिधि (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2020 के तहत दर्ज इस मामले…

Read More

जामताड़ा: जिले के नारायणपुर और करमाटांड़ प्रखंड के हजारों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. लंबे समय से लो वोल्टेज, बार- बार ट्रिपिंग और अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलने वाली है. विद्युत विभाग भागाबांध स्थित नए ग्रिड को चालू करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. विद्युत कार्यपालक अभियंता अभिषेक आनंद ने बताया कि भागाबांध में स्थापित 132/33 केवी क्षमता वाले 50 एमवीए ट्रांसफार्मर को सफलतापूर्वक चार्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही ग्रिड से पावर सब-स्टेशन तक आने वाली 33…

Read More

कांड्रा: फीडर संख्या-6 से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए विद्युत विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. विभाग के अनुसार गुरुवार, 11 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने बताया कि क्षेत्र में बिजली तारों के संपर्क में आ रही पेड़ों की टहनियों की कटाई, ट्रांसफार्मरों से लोड डायवर्ट करने तथा अन्य आवश्यक मेंटेनेंस कार्यों को लेकर यह निर्णय लिया गया है. मानसून के मद्देनजर भविष्य में संभावित तकनीकी बाधाओं और दुर्घटनाओं से बचाव के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है. निर्धारित अवधि के दौरान फीडर संख्या-6…

Read More