Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जामताड़ा: यह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का गृह जिला है. वही जिला, जहां स्वास्थ्य सेवाएं सबसे बेहतर होने की उम्मीद की जाती है. लेकिन सोमवार की रात जामताड़ा में हुई तीन सड़क दुर्घटनाओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत को एक बार फिर बेनकाब कर दिया. एक ही रात में जिले के अलग- अलग इलाकों में तीन सड़क हादसे हुए और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मोहड़ा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में शेख हरोज गंभीर रूप से घायल हुए. वहीं दूसरी घटना में टेंपो की टक्कर से बुधन महतो जख्मी हो गए.…

Read More

जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेज परिसर में सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बंद पड़े पुराने मकान से युवक की सड़ी- गली लाश बरामद हुई. मृतक की पहचान रमा बावरी उर्फ धोना बाबरी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रमा बावरी मजदूरी का काम करता था और पिछले शनिवार से लापता था. सोमवार को बंद मकान से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ. जब लोगों ने अंदर जाकर देखा तो वहां शव पड़ा मिला. शव की हालत काफी खराब थी, जिससे आशंका जताई जा…

Read More

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बागबेड़ा कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर नकदी, सोने- चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. मामला बागबेड़ा कॉलोनी ब्लॉक संख्या-76/02/01, रोड नंबर-3 स्थित गणेश पूजा मैदान के समीप रहने वाले राजा राव के घर का है. घटना की सूचना मिलने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर और समाजसेवी मुदिता सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.…

Read More

सरायकेला: जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है. उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन विभाग और कांड्रा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित पदमपुर टोल प्लाजा में विशेष जांच अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है. जांच के दौरान कोयला लदे चार वाहनों को रोका गया. वाहन चालकों से खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए चारों वाहनों को जब्त कर लिया. जब्त किए गए वाहनों में JH05AU6616, JH05DE1017,…

Read More

जमशेदपुर: शहर में एक बार फिर पुलिस एनकाउंटर की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. शहर में सोमवार देर शाम शुरू हुई चेन स्नैचिंग की वारदात रात गहराने के साथ एक ऐसे घटनाक्रम में बदल गई, जिसने छह महीने पहले हुए चर्चित कैरव गांधी अपहरण कांड की यादें ताजा कर दीं. कहानी की शुरुआत टेल्को इलाके से हुई, जहां बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा एक महिला से चेन छीनने की सूचना मिली. इसके बाद शहर की करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस सक्रिय हुई और अपराधियों की घेराबंदी शुरू कर दी गई. पुलिस का दावा है कि खुद…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत रहमत नगर केला गोदाम के समीप रहने वाले मोहम्मद अहमद कुरैशी का 15 वर्षीय भांजा शेख सलाउद्दीन उर्फ बबलू रविवार सुबह से लापता है. बच्चे के अचानक गायब होने से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है. परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. परिजनों के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे घर में पढ़ाई-लिखाई को लेकर शेख सलाउद्दीन को डांट-फटकार लगाई गई थी. इसके कुछ समय बाद वह घर से निकल गया. घर से निकलने से पहले उसने…

Read More

जमशेदपुर: शहर में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब चेन स्नेचिंग की घटना के बाद पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. बताया जा रहा है कि टेल्को थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही टेल्को, सिदगोड़ा समेत कई थाना क्षेत्रों की पुलिस सक्रिय हो गई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू कर दी गई.  पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों का पीछा किया, जिसके बाद मामला हाई वोल्टेज चेजिंग में बदल गया. प्रारंभिक जानकारी…

Read More

जामताड़ा: जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत फुलजोरी गांव के समीप सोमवार को हुए एक सड़क हादसे ने आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन हादसे के बाद वह काफी देर तक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा रहा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मूर्छित अवस्था में पड़ा रहा. घटना की जानकारी मिलते…

Read More

जामताड़ा:  जिले के ऊदलाबनी पंचायत अंतर्गत ग्राम दुखकेवड़ा टोला सहरबेड़ा में रविवार को जन सेवा पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी संयोजक राकेश लाल के नेतृत्व में पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने 12 जून को 40 वर्षीय आदिवासी युवक मोनू टुडू की मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई. परिजनों के अनुसार, 12 जून को मोनू टुडू की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. आरोप है कि काफी देर तक एम्बुलेंस का इंतजार करने के बावजूद वाहन उपलब्ध नहीं हो सका. मजबूरी में परिजन उन्हें ट्रैक्टर पर खटिया में…

Read More

गम्हरिया: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया बाजार को आधुनिक मल्टीप्लेक्स मार्केट कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करने की पहल के बाद बाजार के दुकानदारों में उत्साह का माहौल है. सोमवार को बाजार समिति के सदस्यों ने झामुमो नेता कालीपद (केपी) सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत कर इस पहल के प्रति आभार जताया. ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने अंचल कार्यालय में नगर निगम और अंचल प्रशासन के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर गम्हरिया बाजार को व्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप देने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया था. इसके बाद से ही…

Read More