Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित आश्रय गृह के औचक निरीक्षण में भारी अनियमितताओं और अभिलेखों में संदिग्ध प्रविष्टियों का मामला सामने आया है. नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने निरीक्षण के दौरान आश्रय गृह की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए संबंधित पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाई और कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया गया. सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश…

Read More

जामताड़ा: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े का एक चौंकाने वाला मामला सोमवार को जामताड़ा समाहरणालय में सामने आया. क्लर्क पद पर योगदान देने पहुंचे एक युवक की दस्तावेज जांच के दौरान पोल खुल गई. अधिकारियों ने जॉइनिंग लेटर समेत कई कागजात संदिग्ध पाए, जिसके बाद युवक और उसके ससुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान गिरिडीह जिले के देवरी गांव निवासी रजाक अंसारी के रूप में हुई है. वह अपने ससुर अख्तर अंसारी के साथ समाहरणालय पहुंचा था और खुद को क्लर्क पद पर नियुक्त बताकर योगदान देने की प्रक्रिया पूरी करने…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में सोमवार को “तिथि भोजन सह जन्मोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों के बीच खुशियां बांटी गईं और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत उन्हें एलबेंडाजोल की दवा भी खिलाई गई. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सोमनाथ उरांव एवं बीपीओ राजीव कुमार सिन्हा ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बच्चों के साथ मिलकर जन्मदिन का केक काटा और उनके बीच स्कूल बैग का वितरण किया. बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया. जानकारी के अनुसार, इस विशेष पहल…

Read More

चांडिल: तिरुलडीह- कुकड़ू मार्ग स्थित शहीद चौक के सामने सोमवार को नवनिर्मित सिद्धि विनायक फ्यूल स्टेशन का भव्य उद्घाटन किया गया. ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, कुकड़ू प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला एवं प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला सिंह पातर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया. लंबे समय से क्षेत्र में पेट्रोल पंप की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसके पूरा होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सबिता महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विकास की दिशा में महत्वपूर्ण…

Read More

जामताड़ा: जिले के नाला प्रखंड स्थित सालुका के स्टोर फ्रेश कोल्ड स्टोरेज ने किसानों और व्यापारियों के लिए अपनी सुविधाओं का विस्तार करते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है. अब यहां आलू और महुआ के साथ- साथ गुड़, इमली, सेब और माल्टा संतरा के भंडारण की भी सुविधा शुरू कर दी गई है. इस नई व्यवस्था से किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने और बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है. कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन के अनुसार क्षेत्र में कृषि और बागवानी उत्पादों के सुरक्षित भंडारण की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. नई सुविधा…

Read More

राजनगर: सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीवीसी के समीप सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने- सामने टक्कर हो गई. हादसा इतना भयावह था कि एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रेलर का चालक घायल हो गया. घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित रहा. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 6 बजे आयरन लदा एक ट्रेलर जमशेदपुर से चाईबासा की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे…

Read More

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया क्षेत्र में सोमवार को जंगली हाथी के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास हुई, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोगों में अफरा- तफरी मच गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार चाकुलिया और कोकपाड़ा के बीच स्थित सुनसुनिया रेलवे फाटक के समीप अचानक एक जंगली हाथी पहुंच गया. इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति पर हाथी ने हमला कर दिया. हाथी के हमले से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर हड़कंप मच गया. …

Read More

गम्हरिया: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मोतीनगर में पत्रकार सुनील गुप्ता और उनके पुत्र अनुराग कुमार गुप्ता पर हुए कथित जानलेवा हमले के बाद मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया है. सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन पीड़ित पत्रकार के आवास पहुंचे और दोनों का हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली तथा घटना को लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया. केपी सोरेन ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं और जनहित के मुद्दों को उठाने का काम करते हैं.…

Read More

सरायकेला: जिले के चर्चित युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के प्रतिष्ठित ताज होटल में आयोजित भव्य समारोह में ‘मोस्ट इंस्पायरिंग पर्सनालिटी ऑफ ईस्टर्न इंडिया अवॉर्ड 2025- 26’ से सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम अलबेला इवेंट एंड मार्केटिंग द्वारा आयोजित किया गया. इसके डाइरेक्टर मनमीत सिंह अलबेला हैं. यह सम्मान सन्नी सिंह को समाज सेवा और जनहित के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया. कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने सन्नी सिंह को सम्मानित किया. सम्मान प्राप्त करने के बाद सन्नी सिंह ने इसे अपने क्षेत्र की जनता, युवाओं और सामाजिक…

Read More

जमशेदपुर: आज़ादनगर थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत आयोजित विशेष कार्यक्रम में रविवार को पटमदा सर्किल डीएसपी दयानंद कुमार ने समाज के हर वर्ग से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. कार्यक्रम में धर्मगुरु, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, शांति समिति के सदस्य और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए. मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए डीएसपी दयानंद कुमार ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है. इसलिए नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के सभी वर्गों को आगे आना…

Read More