
जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बागबेड़ा कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर नकदी, सोने- चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.


मामला बागबेड़ा कॉलोनी ब्लॉक संख्या-76/02/01, रोड नंबर-3 स्थित गणेश पूजा मैदान के समीप रहने वाले राजा राव के घर का है. घटना की सूचना मिलने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर और समाजसेवी मुदिता सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है और जल्द मामले के खुलासे का दावा कर रही है.
वहीं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
Edited By Sarita Mahato


