- Saraikela Chhau Music सरायकेला: चंदनकियारी में तीन दिवसीय सरायकेला छऊ संगीत कार्यशाला का शुभारंभ, ढोल-नगाड़े की थाप पर जीवंत हुई ऐतिहासिक विरासत
- Jamtara Chamber of Commerce MDR जामताड़ा: शुल्क के विरोध में 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे जामताड़ा के व्यापारी, गांधी प्रतिमा के समक्ष करेंगे उपवास
- Kulti Cyber Crime news आसनसोल: कुल्टी में साइबर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सात गिरफ्तार, 6 मोबाइल व 2 बाइक बरामद
- Chandil Electrical Safety चांडिल: गोविंद विद्यालय गेट के समीप झाड़ियों में घिरा बिजली ट्रांसफार्मर, हादसे की आशंका से बढ़ी चिंता
- Jamtara Dead Body Recovered जामताड़ा: मिहिजाम रोड के बंद घर से सड़ा-गला शव बरामद, दुर्गंध से चला पता
- Kapali Water Crisis कपाली: भाभी होटल चौक का सरकारी चापानल बदहाल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
- Saraikela Nagar Panchayat सरायकेला: तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे सफाईकर्मी, दुर्गा पूजा से पहले नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
चौका. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देशानुसार शुक्रवार को चौका थाना क्षेत्र स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय, चौका में छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे की बुराइयों, सामाजिक कुरीतियों, महिला सुरक्षा तथा विभिन्न कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, डायन प्रथा प्रतिषेध कानून, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधान, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो), बाल विवाह निषेध कानून, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, सड़क सुरक्षा तथा दुर्घटना पीड़ितों की सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी…
जामताड़ा. सदर अस्पताल जामताड़ा के स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग में भर्ती महिला मरीजों और प्रसूताओं को गंभीर असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल के महिला एवं प्रसूति वार्ड में लगातार पुरुषों की आवाजाही देखी जा रही है. कई बार पुरुष अटेंडेंट वार्ड के खाली बेडों पर आराम करते भी नजर आते हैं, जिससे महिला मरीजों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. प्रसूति के बाद महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से अत्यंत संवेदनशील अवस्था में होती हैं. ऐसे समय में वार्ड के भीतर पुरुषों की मौजूदगी उनकी निजता और गरिमा को प्रभावित कर रही…
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चांडिल थाना क्षेत्र के नव प्राथमिक विद्यालय, हरिजन टोला, चांडिल में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जागरूकता एवं शैक्षणिक सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, पुलिस पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की उपस्थिति रही. इस दौरान थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बच्चों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया. उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग का मजबूत रिश्ता कायम करना भी है. उन्होंने बच्चों को नियमित…
जामताड़ा : देशभर में साइबर अपराध की राजधानी के रूप में पहचान बना चुके जामताड़ा में पुलिस की सख्ती के बावजूद ऑनलाइन ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. झारखंड पुलिस द्वारा साइबर अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत कई बड़े साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई है. बावजूद इसके जिले में साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं. हाल ही में जामताड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से नौ मोबाइल…
सरायकेला: जिला के आदित्यपुर में पत्रकार सुनील गुप्ता और उनके पुत्र पर हुए हमले के बाद जो घटनाक्रम सामने आया, उसने केवल एक आपराधिक मामले को नहीं, बल्कि पत्रकार समाज के भीतर की कई सच्चाइयों को भी उजागर कर दिया. यह प्रकरण आने वाले वर्षों तक सरायकेला- खरसावां के पत्रकारिता इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में याद किया जाएगा. चार दिनों तक गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज रहने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई. लेकिन जैसे ही “प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां” ने अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया और जिले के पत्रकार एक मंच पर आए, प्रशासन…
सरायकेला: आदित्यपुर में पत्रकार सुनील गुप्ता और उनके पुत्र अनुराग गुप्ता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में जिले का एकमात्र निबंधित पत्रकार संगठन “प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां” ने पत्रकार एकता का ऐसा परिचय दिया, जिसने आखिरकार पुलिस प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया. घटना के चार दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रेस क्लब ने गुरुवार शाम आदित्यपुर थाना परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया. जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार एक मंच पर जुटे और साफ संदेश दिया कि पत्रकारों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा. पत्रकारों…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना परिसर में गुरुवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी की पहल पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सोनुआ, गुदड़ी, गोइलकेरा और सेरेंगदा थाना क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे पुलिस और प्रशासन के समक्ष रखीं. एसडीपीओ डॉ. हाशमी ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं चरणबद्ध समाधान का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र की अधिकांश समस्याओं का समाधान संभव है. उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी…
आदित्यपुर: सरायकेला के आदित्यपुर में पत्रकार और उसके पुत्र पर हुए कथित जानलेवा हमले के चार दिन बीत चुके हैं. एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराएं दर्ज हैं, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी अब भी नहीं हो सकी है. दूसरी ओर, जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए, उनके समर्थकों के थाना परिसर में पहुंचकर नारेबाजी करने का दृश्य कई सवाल खड़े कर रहा है. गुरुवार शाम से प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां के बैनर तले पत्रकार आदित्यपुर थाना परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. लेकिन सबसे चौंकाने वाली तस्वीर यह रही कि धरना स्थल के आसपास आरोपी…
जामताड़ा: जिले के गुहियाजोरी चौक पर राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवाणी की जीत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और एनडीए के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता प्रिया सिंह ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है, जबकि महागठबंधन के भीतर आपसी मतभेद साफ नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़…
आदित्यपुर: पत्रकार सुनील कुमार गुप्ता और उनके पुत्र पर हुए हमले के मामले में दर्ज एफआईआर में गंभीर धाराएं लगाए जाने के बावजूद चार दिन बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं और पत्रकारों समेत आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. उल्लेखनीय है कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(B), 115(2), 119(2), 109, 3(5), 352 एवं 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. इन धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस की ओर से…