Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

आदित्यपुर: पत्रकार सुनील कुमार गुप्ता और उनके पुत्र पर हुए हमले के मामले में दर्ज एफआईआर में गंभीर धाराएं लगाए जाने के बावजूद चार दिन बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं और पत्रकारों समेत आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. उल्लेखनीय है कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(B), 115(2), 119(2), 109, 3(5), 352 एवं 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. इन धाराओं के तहत मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस की ओर से…

Read More

जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती स्थित एक वाशिंग सेंटर में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप बच्ची के पिता के सहकर्मी रामरतन पासवान पर लगा है.  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. उलीडीह थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि बच्ची के पिता और आरोपी रामरतन पासवान दोनों एक ही वॉशिंग सेंटर में काम करते हैं. घटना वाले दिन पिता अपनी 3 साल की बेटी को साथ लेकर वॉशिंग सेंटर गया था. इसी दौरान आरोपी…

Read More

आदित्यपुर: चार दिन पूर्व पत्रकार सुनील कुमार गुप्ता एवं उनके पुत्र पर हुए हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पत्रकारों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है. प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां के बैनर तले गुरुवार शाम से आदित्यपुर थाना के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया. जिले के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पत्रकारों ने धरना में शामिल होकर घटना के खिलाफ एकजुटता दिखाई. धरना पर बैठे पत्रकारों ने कहा कि किसी पत्रकार पर हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है. उनका आरोप है कि घटना…

Read More

रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार को हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है. चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम और निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी ने जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा. मतगणना के दौरान सबसे अधिक चर्चा तीन वोटों के अमान्य घोषित होने को लेकर रही. चुनाव परिणाम के अनुसार बैद्यनाथ राम को 31 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी के पक्ष में 28 मत पड़े. कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को 19 वोट मिले और वे जीत की दौड़…

Read More

सरायकेला: नगर क्षेत्र में पेयजल संकट के बीच जलापूर्ति व्यवस्था की बड़ी खामियां सामने आई हैं. नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में पीएचईडी, जुडको और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने जल शोधन केंद्र का निरीक्षण किया. जांच में खुलासा हुआ कि करीब 50 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले जलापूर्ति तंत्र से नगरवासियों को केवल 20 लाख लीटर पानी ही उपलब्ध कराया जा रहा है. यानी प्रतिदिन लगभग 30 लाख लीटर पानी की कमी बनी हुई है. निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि वर्षों से जलापूर्ति तंत्र का समुचित रखरखाव नहीं किया गया. स्विच…

Read More

चांडिल: कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौड़ा में गुरुवार को वीर बिरसा महाविद्यालय डाटम प्रबंधन समिति के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में वीर बिरसा महाविद्यालय डाटम के प्राचार्य बंकेश्वर प्रसाद सिंह, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सबिता वाला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौड़ा उर्दू के प्रधानाध्यापक अब्दुल गफ्फार सहित कई शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है…

Read More

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित भालूबासा गोलचक्कर के पास गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) और जुस्को की संयुक्त टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से छह अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही और कुछ समय के लिए तनाव का माहौल भी बना रहा. जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी अजय नाथ ने वर्ष 2024 में अपने घर के सामने सरकारी जमीन पर संचालित दुकानों को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि अवैध अतिक्रमण के कारण…

Read More

सरायकेला: खरसावां पुलिस ने बंद पड़े अभिजीत प्लांट में गैस कटर से लोहा चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर समेत चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी बरामद किए हैं. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि 17 जून की शाम करीब 7:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि खरसावां थाना क्षेत्र के बुरूडीह स्थित बंद पड़े अभिजीत कारखाने में कुछ लोग गैस कटर की मदद से लोहे के ढांचे को काटकर चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं. सूचना मिलते ही…

Read More

सरायकेला: कांग्रेस छोड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थामने वाले झारखंड आंदोलनकारी और शिक्षाविद केपी सोरेन को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद अब सार्वजनिक होते नजर आ रहे हैं. एक प्रमुख अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट में झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो के हवाले से केपी सोरेन को “स्लीपर सेल” बताए जाने के बाद जिले की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि किसी नए नेता के पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद इस तरह की सार्वजनिक टिप्पणी संगठन के भीतर चल रही असहजता की ओर संकेत करती है. खासकर तब, जब…

Read More

सरायकेला: चाईबासा मुख्य मार्ग पर हंसाउड़ी पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई. तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. घायलों की पहचान पहाड़पुर निवासी गणेश रंजन पाड़ेया उम्र 18 वर्ष और नारायण सिंह गोड़सोरा उम्र 22 वर्ष के रूप में की गई है. दोनों युवक वर्तमान में हंसाउड़ी में रहकर काम करते हैं. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से…

Read More