
जामताड़ा: जिले के गुहियाजोरी चौक पर राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी परिमल नाथवाणी की जीत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और एनडीए के समर्थन में जमकर नारेबाजी की.


कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता प्रिया सिंह ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है, जबकि महागठबंधन के भीतर आपसी मतभेद साफ नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
भाजपा नेता एवं फतेहपुर प्रखंड के पूर्व बिससूत्री अध्यक्ष चिंतामणि भंडारी ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की विचारधारा की जीत है. उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का भरोसा लगातार एनडीए के साथ मजबूत हो रहा है.
बिन्थापाथर मंडल के उपाध्यक्ष ब्रजलाल चौधरी ने कहा कि परिमल नाथवाणी राज्यसभा में झारखंड के विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे. उन्होंने इसे राज्य के लिए सकारात्मक परिणाम बताया.
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह, निवर्तमान जिला महामंत्री मितेश साह, जिला मंत्री राजेश यादव, भाजपा नेता निपेन सिंह, रंजीत यादव, अमर यादव, रंजीत राणा, फनीभूषण मंडल, लखन पंडित, गुरुपद पंडित, बिष्णु चौधरी, भगीरथ पंडित, मनोरंजन सोरेन, पवन वर्मा, आस्तिक भंडारी, अन्नाहरी पंडित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल


